शहीद धर्मेन्द्र त्रिपाठी सतना के पड़िया गांव के रहने वाले थे
मध्य प्रदेश (MP) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shvraj) ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पंपोर के कांधीजल ब्रिज पर सीआरपीएफ की 110 बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे. उसी दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आतंकी हमले में दो जवान शहीद जबकि पांच घायल हो गए. इनमें से एक जवान धर्मेन्द्र त्रिपाठी सतना के पड़िया के रहने वाले थे.
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी है. अपने शोक संदेश में सीएम ने ट्वीट में लिखा-पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए मध्य प्रदेश के जवान धीरेंद्र त्रिपाठीजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं. उन्होंने लिखा-मातृभूमि पर मर-मिटने वाले वीर शहीद की आत्मा की शांति और परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.ॐ शांति.
पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए मध्य प्रदेश के जवान श्री धीरेंद्र त्रिपाठी जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
मातृभूमि पर मर-मिटने वाले वीर शहीद की आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति!— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 5, 2020
पुलवामा में आतंकियों के कायराना हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान श्री शैलेंद्र प्रताप सिंह के चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि और घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर प्रार्थना करता हूं।
दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश और देश का हर नागरिक अपने वीर शहीदों के परिवारों के साथ है।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 5, 2020
सीएम शिवराज ने इस हमले में घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की. उन्होंने लिखा दु:ख की इस घड़ी में मध्यप्रदेश और देश का हर नागरिक अपने वीर शहीदों के परिवारों के साथ है. (सतना से संवाददाता शिवेन्द्र बघेल के इनपुट के साथ)