दतिया14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- पांच हजार का इनामी है पकड़ा गया आरोपी
गोंदन पुलिस ने गांव के ही व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोंदन थाना प्रभारी रमेश कुमार जाट ने बताया कि गोंदन पुलिस सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम तैड़ोत में निर्माणाधीन पुल के पास पहुंची तो वहां एक व्यक्ति पुलिस को आता देख छिपने का प्रयास करने लगा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की उसकी पहचान भवानी पुत्र स्वामीशरण दांगी निवासी ग्राम तैड़ौत का होना बताया।
आरोपी ने गांव के ही व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।