IPL 2021: बेन स्टोक्स की जगह राजस्थान किन खिलाड़ियों को मौका देगा? (PC-AFP)
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) हाथ में चोट लगने के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं जो कि राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका है. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के पास कुछ ऐसे विकल्प हैं जिनपर वो दांव लगा सकती है.
बेन स्टोक्स का सबसे बड़ा विकल्प उनके ही हमवतन एलेक्स हेल्स हो सकते हैं. एलेक्स हेल्स टी20 क्रिकेट में जबर्दस्त फॉर्म में हैं. इस बल्लेबाज ने बिग बैश लीग में अपनी अलग ही छाप छोड़ी है. दुनिया की सबसे मुश्किल लीग में से एक बिग बैश में उन्होंने 47 मैचों में 1474 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 152 से ज्यादा रहा है.
गप्टिल और कॉनवे भी हैं विकल्प
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले मार्टिन गप्टिल भी बेन स्टोक्स की जगह लेने का दम रखते हैं. टी20 इंटरनेशनल में दो शतक ठोकने वाले गप्टिल का स्ट्राइक रेट 136 से ज्यादा का है. आक्रामक शुरुआत देने में माहिर गप्टिल को आईपीएल में कभी भरपूर मौका नहीं मिला. अगर राजस्थान की टीम उनपर भरोसा जताएगी तो कुछ कमाल दिखा सकते हैं.न्यूजीलैंड के ही एक और ओपनिंग बल्लेबाज डेवॉन कॉनवे भी बेन स्टोक्स का विकल्प हो सकते हैं. कॉनवे ने 14 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 473 रन बनाए हैं. कॉनवे का औसत 59.17 है और उनका स्ट्राइक रेट 151 से ज्यादा का है.
ICC ODI Rankings: बाबर आजम ने विराट कोहली की बादशाहत को किया खत्म, बने नंबर 1 बल्लेबाज
राजस्थान रॉयल्स को अभी सीजन में 13 मैच और खेलने हैं और उसे एक अच्छे ओपनर की तलाश है. हालांकि उसके पास लियाम लिविंगस्टोन के तौर पर एक और विस्फोटक ओपनर है लेकिन स्टोक्स का विकल्प इस टीम को ढूंढना ही होगा.