Driver injured due to negligence, five injured, incident of Xinguva Tigde on Baldevgarh-Tikamgarh road | चालक की लापरवाही से पलटा आपे , पांच घायल, बल्देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर झिंनगुवा तिगड्डे की घटना

Driver injured due to negligence, five injured, incident of Xinguva Tigde on Baldevgarh-Tikamgarh road | चालक की लापरवाही से पलटा आपे , पांच घायल, बल्देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर झिंनगुवा तिगड्डे की घटना


बल्देवगढ़19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बल्देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर आपे चालक की लापरवाही से वाहन पलटा गया। जिससे वाहन में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों को अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे बल्देवगढ़-टीकमगढ़ मार्ग पर झिंनगुवा तिगड्डे के पास एक आपे चालक नारायणपुर से सवारी भरकर बल्देवगढ़ आ रहा था। आपे में चालक सहित पांच सवारी बैठी हुई थी। जैसे ही वाहन विंध्यवासिनी मंदिर के पास पहुंचना तो वाहन अनियंत्रित होकर रोड किनारे खाई में जाकर पलट गया। जिससे मुख्य मार्ग पर चीखपुकार मच गई। लखन रैकवार, रामकली कुशवाहा, कल्लू, रामवती सभी निवासी नारायणपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिन्हें 108 एंबुलेंस के ईएमटी देवेंद्र यादव पायलट रविंद्र यादव की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्देवगढ़ प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। जिसमें रामवती के हाथ और पैर में फेक्चर हो जाने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया। आपे में सवार यात्रियों ने बताया कि आपे चालक वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहा था और उसके साथ में बैठा सहयोगी बीच-बीच में वाहन चलाने लगता था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है।



Source link