दुबई: आईपीएल में 2020 (IPL 2020) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सामने 59 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला गंवा दिया है. इस हार के बाद आरसीबी को 2 अंक के साथ-साथ नेट रनरेट में भी काफी नुकसान उठाना पड़ा है.
इससे पहले दिल्ली की ओर से मिले 197 रनों के लक्ष्य के जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 137-9 रनों का स्कोर ही बना सकी और मैच को हार बैठी. इस बीच हम आपको बताने उन कारणों के बारे में, जिनकी वजह से आरसीबी की टीम को यह करारी शिकस्त मिली है.
टॉस का फैसला रहा गलत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जोकि गलत साबित हुआ. क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने पावरप्ले में बैंगलोर के बॉलर पर धावा बोलते हुए बिना किसी नुकसान के 63 रन बना डाले थे.
यह भी पढ़ें: IPL 2020: विराट कोहली के बल्ले से निकला ये महा रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय
मार्कस स्टोइनिस को दिया जीवनदान
दिल्ली कैपटिल्स के बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ने इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों पर जमकर रन बरसाए और 26 बॉल में नाबाद 53 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. लेकिन इससे पहले बैंगलोर के युजवेंद्र चहल ने 30 रन पर उनका एक आसान सा कैच टपका दिया था.
A big big win for @DelhiCapitals as they beat #RCB by 59 runs.#Dream11IPL pic.twitter.com/Zv6Ep4ELQN
— IndianPremierLeague (@IPL) October 5, 2020
डेथ ओवर्स में जमकर लुटाए रन
आखिरी ओवरों में बैंगलोर की गेंदबाजी अब भी टीम के लिए चिंता का सबब बनी है. दिल्ली के खिलाफ भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के बॉलर्स ने डेथ ओवर्स में खराब बॉलिंग का नजारा पेश करते हुए आखिरी 6 ओवरों में 79 रन खर्च कर दिए.
बैटिंग की शुरुआत रही खराब
197 रनों का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब रही. आरसीबी ने फॉर्म में चल रहे देवदत्त पडिकल के रूप में पहले विकेट गंवाया. उसके बाद पावरप्ले तक 43 के स्कोर पर बैंगलौर की टीम ने एरोन फिंच और एबी डीविलियर्स के विकेट भी खो दिए थे.
खराब बल्लेबाजी बनी हार का कारण
दिल्ली कैपिटल्स के सामने इस मैच में आरसीबी की टीम के बल्लेबाज अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. केवल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली 43 रन को छोड़कर कोई भी बैट्समैन क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सका.