शिवपुरी18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले के 6 हजार 42 कर्मचारियों को सात दिन में चुनाव का प्रशिक्षण देना है। इसलिए एक दिन में आयोजित होने वाले दो चरणों के प्रशिक्षण में 1 हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को नहीं बुलाया जा रहा है। चूंकि कोविड-19 का काल हैं और हमें खुद भी पूरी सावधानी रखनी है और लोगों को भी जागरुक करना है और सुरक्षा गाइड लाइन के तहत चुनाव कराने हैं। इसलिए जो भी नियम बताए जा रहे हैं उन्हें गंभीरता से सुनें और उसका पालन कराएं। यह बात पीजी कॉलेज में चल रहे चुनावी प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते हुए मास्टर ट्रेनर ने कही। प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर और नोडल अधिकारी अंकुर गुप्ता सहित प्रशिक्षण लेने वाले कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षिण मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया गया।