- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Bunty And Babli Cheated Rs Three Lakh In Bhopal; Girlfriend And Boyfriend Arrested By Police
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
दोनों आरोपी दोस्त बनाकर ठगी करते थे। इनके बोलने के तरीके के कारण इनकी हकीकत का पता लगाना मुश्किल होता है।
- सोशल मीडिया पर दोस्ती कर जाल में फंसाकर देश भर में ठगी कर चुके
- पीड़ित को भेजा गया गिफ्ट कस्टम में पकड़ने जाने का कह कर डारते थे
भोपाल की एक लड़की को सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती करना मंहगा पड़ गया। आरोपी ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर बॉलीवुड फिल्म के बंटी और बबली के किरदार की तरह उससे 3 लाख रुपए से अधिक ऐंठ लिए। वह मंहगा गिफ्ट कस्टम के द्वारा जब्त कराने के नाम पर फीस के नाम पर रुपए ले रहे थे। भोपाल सायबर क्राइम की टीम ने इस मामले में आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाइजीरियन देश भर में ब्रिटिश बनाकर ठगी कर रहे थे। प्रेमिका महज मिडिल स्कूल तक पढ़ी है।
पुलिस के अनुसार भोपाल में रहने वाली एक लड़की ने अगस्त में अपने ब्रिटिश नागरिक दोस्त के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी। उसने बताया कि उससे उसकी दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। कुछ दिन बाद उसने कहा कि वह सबकुछ बेचकर भोपाल उसके पास आ रहा है। वह एक बहुत मंहगा गिफ्ट (बड़ी रकम हवाला के जरिए) भेज रहा है। इसके बाद उसे फोन आया कि वह कस्टम से बोल रहा है। उनके नाम पर एक गिफ्ट आया है। गिफ्ट की कीमत के अनुसार डिलेवरी चार्ज, पेनाल्टी चार्ज और मनी लॉन्ड्रिंग की फीस भरनी होगी, नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी।
आरोपी ने उससे 3 लाख 5 हजार रुपए विभिन्न खातों में डलवा दिए। इसके बाद वे और रुपए की मांग करने लगे। रुपए देने से मना करने पर उसने बात करना बंद कर दिया। लड़की शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने इसमें ऑगस्टिन उडेक्वे और लाल्हमुन्सियामी के नामों का पता चला। उन्हें महावीर इन्क्लेव पार्ट-2 उत्तम नगर दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया।
इस तरह फंसाते थे
आरोपी टीम के सदस्य विदेशी नागरिक बनकर महिलाओं/पुरूषों से सोशल नेटवर्किंग साइट्स के माध्यम से महिलाओं से गहरी दोस्ती करते हैं। उन्हें अपने पूर्ण विश्वास में लेने के बाद यह विश्वास दिलाते हैं, कि वह उन्हें कीमती गिफ्ट/बड़ी रकम पार्सल के माध्यम से भेज रहे हैं। इसके बाद टीम का दूसरा सदस्य महिला/पुरूष को फोन कॉल कर यह बताता है, कि वह कस्टम अधिकारी है। जिसने एयरपोर्ट पर महंगा गिफ्ट/पार्सल पकड़ लिया है।
महिला से डिलेवरी चार्ज, एंटी मनी लॉन्ड्रिंग सर्टीफिकेट, एंटी टेरेरिज्म सर्टीफिकेट, पेनाल्टी फीस, आदि के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रुपए जमा करा लेते है। इस दौरान फर्जी कस्टम अधिकारी महिला/पुरूष को यह कहकर डराता है। यदि उसने उक्त राशि जमा नही कि तो पार्सल भेजने व प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एंटी मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट/एंटी टेरेरिज्म एक्ट में जेल जाना पडेगा। इस प्रकार वह तब तक महिला/पुरूष से अलग-अलग तरीको से रुपयों की मांग करते है। जब तक कि पीड़ित रुपए देना बंद नहीं करते, वह पैसे लेता रहते हैं।
आरोपियों से जब्त सामग्री : लेपटॉप, 5 मोबाइल फोन, 1 नग हार्ड डिस्क, 2 सिम कार्ड, 03 खाली मोबाइल बॉक्स और आरोपियों का पासपोर्ट
यह जानकारी मिली
- सायबर क्राइम तिरुअनंतपुरम केरल में 8 लाख 35 हजार की ठगी
- एमएचबी पुलिस स्टेशन, मुंबई में 8 लाख 15 हजार की ठगी
- स्टेट सायबर सेल, भोपाल में 1 लाख 65 हजार
आरोपियों का प्रोफाइल
आरोपी का नाम | उम्र | शिक्षा | पता | भूमिका |
ऑगस्टिन उडेक्वेपेटर | 28 साल | प्रायमरी | उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली | महिलाओं से दोस्ती करना |
लाल्हमुन्सियामी लालरामछना | 27 साल | मिडिल | उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली | कस्टम अधिकारी बनकर डराना |