गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: सतना में दो वाहनों से 87 लाख रुपए का 431 किलो गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार;​​​​​​​ आलू की बोरी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे

गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: सतना में दो वाहनों से 87 लाख रुपए का 431 किलो गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार;​​​​​​​ आलू की बोरी के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे


  • Hindi News
  • Mp
  • Local
  • Satna
  • 431 Kg Of Hemp Of Rs 87 Lakh Seized From Two Vehicles In Satna; 4 Arrested; Were Carrying It Under A Sack Of Potato

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दो आरोपी 5 बोरी गांज लेकर भाग निकले।

  • जसो थाना क्षेत्र के दुरेहा घाटी का मामला

प्रदेश भर में तेजी से पैर पसार रहे गांजा तस्करों के खिलाफ सतना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जसो पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 431 किलो गांजा सहित एक लोडर वाहन और एक कार जब्त हुई है। गांजा आलू की बोरियों के नीचे रखकर ले जाया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि बरामद गांजे की कीमत 87 लाख रुपए है। गांजे, आलू और जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 2 लाख 10 हजार रुपए है।

सतना SP धर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार को IG उमेश जोगा को सूचना मिली कि अवैध मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप आ रही है। गांजा चार वाहन से पन्ना-पवई मार्ग से होकर सतना जिले के जसो थाना में पहुंचाई जाएगी। इसके बाद टीमें तैनात की गईं। थाना जसो क्षेत्र के दुरेहा घाटी में धवाई दाई मंदिर के पास एक चार पहिया (एमपी 35 जी ए 1048) दिखा। वहीं एक अन्य कार (एमपी 35 सीए 3311) को रोक कर चेक किया गया। दोनों वाहनों की जांच में लगभग 431 किलोग्राम गांजा एवं 20 क्विंटल आलू मिला। दोनों वाहनों से 4 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि 5 बोरी गांजा रखकर कार क्रमांक एमपी 33 सी 2311 में सवार दो लोग घेराबंदी के दौरान भाग निकले।

ये तस्कर पकड़े गए

1. संजीत विश्वास पिता चंदन विश्वास निवासी 5 मिलों निगंज पवई पन्ना 2. राजकुमार सेन पिता कार्तिक सेन निवासी 02,46 शास्त्री नगर बंगाली कालोनी नील गंगा उज्जैन 3. संदीप तिवारी उर्फ अमित तिवारी पिता सूरज तिवारी(42) निवासी देवेन्द्र नगर 4. पवन पाल पिता हल्के निवासी वसई मोटवा कोतवाली पन्ना

फरार आरोपी
1. लाल मणि जैसवाल पिता दत्ती जैसवाल निवासी हरदी थाना गुड़ जिला रीवा का एवं
2. आरोपी नीरज तिवारी निवासी सहलवारा गुन्नौर पन्ना

खबरें और भी हैं…



Source link