वनडे सीरीज में धवन की जगह पृथ्वी शॉ रोहित के साथ ओपनिंग कर सकते हैं.
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज (India vs England) 23 मार्च से शुरू हो रही है. वनडे सीरीज के लिए अब तक टीम इंडिया (Team India) की घोषणा नहीं की गई है.
पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw) को ऑस्ट्रेलिया दाैरे पर एक टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद मौका नहीं मिला. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज और फिर टी20 सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली. लेकिन इस दौरान वे अपनी कमियों काे दूर करने में लगे थे. पिछले दिनों खत्म हुए लिस्ट ए टूर्नामेंट विजय हजारे में पृथ्वी शॉ ने 8 मैच में 165 की औसत से 827 रन बनाए. चार शतक और एक अर्धशतक लगाया. वे एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने. पहली बार किसी भारतीय खिलाड़ी ने 800 रन का आंकड़ा छूआ. इतनी ही नहीं पृथ्वी शॉ ने अपनी कप्तानी में मुंबई को चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी भी दिलाई. ऐसे में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका मिल सकता है. ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे सीरीज में शिखर धवन के साथ दो मैच में मयंक अग्रवाल ने जबकि एक मैच में शुभमन गिल ने ओपनिंग की थी. रोहित शर्मा चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर थे. रोहित अब पूरी तरह फिट हैं. खबरों के अनुसार उन्होंने वनडे सीरीज के लिए आराम भी नहीं मांगा है. ऐसे में उनका चुना जाना तय है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले पृथ्वी को 2020 की शुरुआत में न्यूजीलैंड में तीन वनडे मैच में मौका दिया जाता था. उन्होंने इस दौरान 20, 24 और 40 रन की पारी खेली थी. यानी अच्छी शुरुआत के बाद वे पारी को नहीं बढ़ा सके थे.
IND vs ENG: तीसरे टी20 में युजवेंद्र चहल होंगे टीम इंडिया के तुरुप के इक्के, जानिये क्यों?
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: शिखर धवन पर कपिल देव ने कही बड़ी बात- बोले अब वो मेरे साथ गोल्फ खेलेंगेवर्ल्ड कप 2023 की तैयारी के लिए पृथ्वी को मौका दिया जा सकता है
विजय हजारे ट्रॉफी के प्रदर्शन के बाद पृथ्वी शॉ वनडे टीम की रेस में हैं. शिखर धवन को टी20 सीरीज के एक मैच के बाद दूसरे मैच में शामिल नहीं किया गया. 2023 का वनडे वर्ल्ड कप भारत में ही होना है. ऐसे में वर्ल्ड कप की तैयारी को देखते हुए पृथ्वी को शॉ को वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है. क्योंकि तब तक धवन 37 साल के भी हो जाएंगे.