राजगढ़19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव की तैयारियाँ के दाैरान काराेना के कारण बचाव के विशेष उपाय करने पड़ रहे हैं। निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों के आज से शुरू हाे हाेने जा रहे प्रशिक्षण में इस पर खास ध्यान दिया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिंह ने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को प्रशिक्षण में कोविड़-19 के संक्रमण के बचाव को दृष्टिगत रखने के निर्देश दिए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि विकासखंड मुख्यालयों पर मतदान दलों के प्रशिक्षण हेतु शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय राजगढ, नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर में 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक प्रशिक्षण हाेगा। उत्कृष्ट विद्यालय खिलचीपुर में 6 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक 2 पालियों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
चुनाव खर्च का बारीकी से परीक्षण करने टीम बनाई
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नीरज कुमार सिंह ने विधानसभा ब्यावरा के उपचुनाव हेतु लेखा टीम गठित की है। इस दल का प्रभारी ब्यावरा बीईओ के लेखापाल लक्ष्मीचन्द्र नागर को बनाया है। वहीं बीआरसी ब्यावरा के मोहनलाल यादव को सहायक नियुक्त किया गया है।