भोपाल पुलिस की साइबर टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले विदेशी बंटी-बबली को दिल्ली के उत्तम नगर इलाके से गिरफ्तार किया
भोपाल पुलिस की साइबर टीम ने आरोपी बंटी और बबली से एक लेपटॉप, पांच मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, दो सिम कार्ड, तीन खाली मोबाइल के बॉक्स बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों का पासपोर्ट भी जब्त किया है
शिकायत की जांच करने के दौरान क्राइम ब्रांच ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया. जिसमें ऑगस्टिन उडेक्वे और लाल्ह मुन्सियामी के नाम सामने आए. भोपाल पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने इन्हें दिल्ली के उत्तम नगर के महावीर इन्कलेव पार्ट-2 से गिरफ्तार किया. पूछताछ में ऑगस्टिन उडेक्वे ने कबूल किया कि वो फेसबुक पर महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें जाल में फंसाता है. इसके बाद वो अपनी दोस्त लाल्ह मुन्सियामी लालरामछना के साथ कस्टम अधिकारी बनकर लोगों को ठग लेते थे.
पुलिस ने आरोपी बंटी-बबली से एक लेपटॉप, पांच मोबाइल फोन, एक हार्ड डिस्क, दो सिम कार्ड, तीन खाली मोबाइल के बॉक्स बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों का पासपोर्ट भी जब्त किया है.
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर संपन्न दिखने वालों को बनाते थे अपना शिकारपुलिस के मुताबिक आरोपी टीम का सदस्य विदेशी नागरिक बनकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर महिलाओं और पुरूषों से दोस्ती करते थे, और उन्हें भरोसे में लेने के बाद यह कहकर झांसा देता था कि वो उन्हें कीमती गिफ्ट या बड़ी रकम पार्सल के माध्यम से भेज रहा है. इसके बाद इस शातिर जोड़े का दूसरा सदस्य महिलाओं और पुरूषों को वाट्सअप या फोन कर कहता था कि वो कस्टम अधिकारी है. जिसने एयरपोर्ट पर महंगा गिफ्ट/पार्सल को पकड़ लिया है. वो पीड़ित से डिलिवरी चार्ज, एंटी मनी लॉड्रिंग सर्टिफिकेट, एंटी टेरेरिज्म सर्टिफिकेट, पेनल्टी फीस, आदि के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रूपए जमा करने को कहते हैं.
इस दौरान फर्जी कस्टम अधिकारी बना यह शातिर पीड़ित को यह कहकर डराता है कि यदि उसने उक्त रकम जमा नहीं कि तो पार्सल भेजने और प्राप्त करने वाले व्यक्ति को एंटी मनी लॉड्रिंग एक्ट/एंटी टेरेरिज्म एक्ट में जेल जाना पड़ेगा. पुलिस की मानें तो आरोपी ज्यादातर संपन्न दिखने वाली महिलाओं और पुरूषों को ही टारगेट करते हैं.