- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Betul
- After Cleaning, Fitting Of Equipment Started In ICU, Ward Incharge Also Appointed … Biomedical Engineer Has Come From Bhaepal And Checked All Equipment
बैतूल9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बैतूल। कोरोना आईसीयू में उपकरण चेक करतीं वार्ड इंचार्ज।
- आईसीयू प्रारंभ करवाने के लिए जनप्रतिनिधि भी आए आगे
- अब भी एक सप्ताह का समय लग सकता है आईसीयू चालू होने में
आईसीयू हैंडओवर लेने के बावजूद शुरू नहीं हाे पाने से जिले वासियों काे अब तक इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। भास्कर द्वारा लगातार मुद्दा उठाने के बाद आखिरकार मंगलवार काे कुछ जिम्मेदारियां तय कर दी। वार्ड इंचार्ज श्रीमती नागरानी काे नियुक्त किया। वार्ड इंचार्ज को स्टोर से एक-एक करके पूरा सामान लाने और आईसीयू में लगवाने की जिम्मेदारी दी गई। वहीं उन्होंने स्टोर से आईसीयू में उपकरण लगवाने की व्यवस्था बनानी शुरू की है। वहीं सिविल सर्जन का कहना है कि साेमवार काे भाेपाल से बायोमेडिकल इंजीनियर उपकरणों काे चेक कर गए हैं। सभी मशीनें चालू हैं। वहीं डाॅ. बारंगा का कहना है कि आईसीयू के शुभारंभ होने में लगभग एक सप्ताह लग सकता है।
संचालन के लिए चार लाेगाें काे पहले ही दिलाया जा चुका है प्रशिक्षण
आईसीयू के संचालन के लिए विभाग चार लोगों को पहले ही प्रशिक्षण दिलवाया जा चुका है। 2 नर्स और 2 डॉक्टर को पहले ही प्रशिक्षण दिलवाया है। ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई। सीएमएचओ डॉ. प्रदीप धाकड़ ने बताया कि जिला अस्पताल के आईसीयू की पूरी जिम्मेदारी सिविल सर्जन देख रहे हैं। उनकी ओर से ही यहां व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।
व्यवस्था बनाने में समय लगता है तैयारी जारी है
आईसीयू कक्ष के हैंडओवर होने के बाद कुछ व्यवस्था बनाने में समय लगता है। मंगलवार को आईसीयू की सफाई कर सामान शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है।
-डॉ. अशोक बारंगा, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल
कलेक्टर और सांसद से करेंगे चर्चा
आईसीयू को अतिशीघ्र प्रारंभ करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इसके लिए कलेक्टर और सांसदज से चर्चा की जाएगी। आईसीयू चालू करवाने में जो भी परेशानी आ रही है, उसे दूर किया जाएगा।
– हेमंत खंडेलवाल, पूर्व सांसद तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा
मैं पर्सनल इंट्रेस्ट लेकर करवाऊंगा शुरू
आईसीयू को हैंडओवर होने के बाद भी उपकरण इंस्ट्राल, बेड लगाना सहित अन्य इंतजाम करवाए जाने जरूरी हैं। इसमें थोड़ा समय तो लगेगा। मैं पर्सनल इंट्रेस्ट लेकर आईसीयू जितनी जल्दी हो चालू करवाने का प्रयास कर रहा हूं। यहां पर ट्रेंड स्टाफ सहित अन्य स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी, ताकि गरीबों को इसका लाभ मिल सके।
– डॉ. योगेश पंडागरे, विधायक आमला