भोपाल9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल|टीटी नगर स्मार्ट सिटी में चक्की चौराहा के पास मकान खाली कराने के साथ बीस से अधिक झुग्गियों को तोड़ा गया। कुछ लोगों इसका विरोध किया। उनका कहना था कि कोरोना संक्रमण के दौरान इस तरह से मकान खाली कराना उचित नहीं है। लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में अमले ने कार्रवाई जारी रखी। इधर, पिछले दस महीनों से बेरोजगार जवाहर चौक के दुकानदारों के व्यवस्थापन में हो रही देरी पर विरोध जताने के लिए पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी कंपनी जानबूझकर देरी कर रही है।