ग्वालियर में आठ दिन पहले महिला के अंधे कत्ल का खुलासा करने में पुलिस ने अपनी पूरी स्किल्स लगा दी। पकड़ा गया आरोपी मृतका से 9 साल छोटा है। उसने कुबूल किया कि उसने पहले अपनी गर्लफ्रेंड को शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया और सिर पर पत्थर पटक कर मार डाला। घटन
.
एआई तकनीक से रि-कंस्ट्रक्शन कर यह फोटो बनाया गया था।
AI तकनीक ने दिया शुरुआती क्लू पुलिस ने जब घटनास्थल पर जांच की तो महिला का चेहरा पूरी तरह बिगड़ा हुआ था। पुलिस के लिए उसकी पहचान चुनौती बन गई थी। पहचान होती तभी पुलिस आगे कदम बढ़ा पाती। इसी समय पुलिस ने एआई तकनीक से महिला के चेहरे को रि-कंस्ट्रक्शन कराया। इससे पुलिस को एक फोटो मिला। जब उसे महिला के जेब से मिले आमलेट के टुकड़े के साथ अंडे के ठेलों पर पूछताछ की तो उसे एक युवक के साथ देखे जाने की बात पता लगी। CCTNS ने ग्वालियर से टीकमगढ़ पहुंचाया, मिला रिकॉर्ड जब चेहरा मिला तो महिला का आधा अधूरा नाम मिला। किसी ने कल्लो तो किसी ने कालीबाई नाम बताया। इसके बाद पुलिस के सॉफ्टवेयर CCTNS मतलब क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्किंग सिस्टम पर काम करने वाली टीम ने AI तकनीक से बने फोटो को इस सॉफ्टवेयर पर डालकर 30 से 35 साल की महिलाओं की मिसिंग रिपोर्ट खंगाली, तो यह हुलिया और फेस टीकमगढ़ की संगीता उर्फ सुनीता पाल से मैच कर गई।
पता लगा वह गायब हुई थी और नवंबर 2024 में पुलिस ने उसे बरामद किया। टीकमगढ़ पहुंची पुलिस को पता लगा कि संगीता नशे की आदी है। कई शादियां कर चुकी है। उसके आखिरी पति जिससे दो साल पहले अलग हुई थी उसका नाम पप्पू है। मृतका के हाथ पर भी पप्पू लिखा हुआ था। यह पुलिस का दूसरा पड़ाव था।

आरोपी सचिन सेन, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा।
CCTV कैमरे ने दिया आरोपी का चेहरा इसके बाद पुलिस की एक पांच सदस्यीय टीम ने आधा सैकड़ा CCTV कैमरे खंगाल दिए। जिसमें अंडे के ठेले वाले के बताए अनुसार एक संदेही महिला के साथ एक स्पॉट पर दिखा। यही पुलिस का प्रमुख संदेही था। फुटेज को साफ किया और सोमवार को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो उसने पूरा खुलासा कर दिया। वो धोखा दे रही थी, शराब पिलाकर दुष्कर्म किया और मार डाला पुलिस ग्वालियर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-4 के पास से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में संदिग्ध की पहचान 26 वर्षीय सचिन सेन पुत्र राजेंद्र सेन निवासी यादव धर्मकांटा पुल के नीचे हजीरा ग्वालियर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि मृतक महिला के साथ प्रेम संबंध में था और वह उस महिला से शादी भी करना चाहता था। परंतु उसे शक था कि उसके किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी संबंध में हैं। जिस पर उसने मारने का प्लान बनाकर महिला को उस दिन घटनास्थल ले गया। पहले महिला को शराब पिलाई और बहला फुसलाकर एक जगह झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर मुंह पर पत्थर पटककर हत्या कर दी।

हत्या के बाद रात को पुलिस ने घटनास्थल से जुटा लिए थे अहम क्लू।
ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के भिंड रोड नारायण विहार कॉलोनी की झाड़ियों में कटारे फार्म के पास 29 दिसंबर 2025 की शाम एक महिला का अर्धनग्न शव मिला था। महिला की हत्या चेहरे पर पत्थर से वार कर की गई थी। जिस कारण महिला का चेहरा काफी बिगड़ा हुआ था। यही कारण था कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। घटनास्थल को देखकर पहली नजर में ही स्पष्ट हो गया था कि महिला की हत्या की गई है।
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर, महिला के कपड़े, पुरुष के कपड़े बरामद किए थे। हालात देखकर पहले कयास लगाया था कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। हालांकि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में दुष्कर्म होने की बात सामने नहीं आ सकी है, लेकिन पुलिस को डिटेल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने बताया कि
महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला महिला का प्रेमी सचिन सेन है। उसने अवैध संबंध के शक में उसकी हत्या की है। मामले के खुलासे में एआई तकनीक, सीसीटीएनएस व सीसीटीवी कंट्रोल रूम की अहम भूमिका रही।
