Hero Pleasure Plus के प्लैटिनम ब्लैक एडिशन का हुआ खुलासा! जल्द होगी लॉन्च | auto – News in Hindi

Hero Pleasure Plus के प्लैटिनम ब्लैक एडिशन का हुआ खुलासा! जल्द होगी लॉन्च | auto – News in Hindi


Pleasure+ black edition

हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) जल्द ही प्लेजर प्लस के प्लैटिनम ब्लैक एडिशन (Pleasure+ black edition) को लॉन्च करने की योजना बना रही है.

नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने भारत में अपनी स्कूटर प्लेजर प्लस के प्लैटिनम ब्लैक एडिशन (Pleasure+ black edition) का खुलासा कर दिया है. कंपनी त्यौहारी सीजन को देखते हुए जल्द ही इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है. यह मॉडल कंपनी की पुरानी प्लेजर का अपडेटेड वर्जन है. अगर कीमत की बात की जाए तो, Pleasure+ प्लैटिनम ब्लैक एडिशन अन्य मॉडलों से प्रीमियम होगी, जिसके कारण इसकी कीमत भी ज्यादा हो सकती है.

बेहद आकर्षक लुक
हीरो प्लेजर प्लस ब्लैक एडिशन में काफी कॉस्मेटिक अपडेट किये गए हैं. इसे मैट ब्लैक कलर में पेश किया गया है. स्कूटर के फ्रंट एप्रन में दोनों इंडिकेटर के बीच में क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा हेडलाइट हाउसिंग, साइड पैनल और रियर व्यू मिरर में भी क्रोम का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा, हीरो प्लेजर प्लस प्लैटिनम ब्लैक एडिशन टैन-ब्राउन इनर पैनल और एक डुअल-टोन सीट कवर के साथ पिलियन राइडर के लिए बैक रेस्ट भी दिया गया है.

ये भी पढ़ें : आम आदमी को झटका! महंगे हुए Honda के ये बाइक और स्कूटर, खरीदने से पहले यहां चेक करलें नए रेट्सइसके अलावा स्कूटर के परफॉरमेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है. प्लेजर प्लैटिनम ब्लैक एडिशन में 110 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया आया है जो 8bhp की पॉवर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह दो वेरिएंट्स- मेटल व्हील और एलॉय व्हील में पेश किया जाता है, जिनकी कीमत 56,800 रुपये और 58,950 रुपये (एक्स-शोरूम) है. उम्मीद है हीरो प्लेटिनम ब्लैक एडिशन की कीमत लगभग 65,000 रुपये हो सकती है.

ये भी पढ़ें :आज लॉन्च होगी दमदार Mahindra Thar 2020! इतनी हो सकती है कीमत

फीचर्स की बात करें तो इसमें भी काफी अपडेट किये गए हैं. ब्लैक एडिशन में एलईडी हेडलाइट, ट्यूबलेस फ्रंट और रियर टायर, एलईडी बूट लैंप, एलाय व्हील्स, साइड स्टैंड इंडिकेटर, इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम, एलईडी फ्यूल इंडिकेटर, मोबाइल चार्जर और यूटिलिटी बॉक्स दिया गया है.





Source link