Kamal Nath Today In Madhya Pradesh Anuppur; BJP Yuva Morcha Workers Shown Black Fags To former Chief Minister | प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ की कार को रोकने का प्रयास; भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, दिखाए काले झंडे

Kamal Nath Today In Madhya Pradesh Anuppur; BJP Yuva Morcha Workers Shown Black Fags To former Chief Minister | प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे कमलनाथ की कार को रोकने का प्रयास; भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया पथराव, दिखाए काले झंडे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Kamal Nath Today In Madhya Pradesh Anuppur; BJP Yuva Morcha Workers Shown Black Fags To Former Chief Minister

अनूपपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अनूपपुर में पूर्व सीएम कमलनाथ के काफिले को रोकने का प्रयास किया, काले झंडे दिखाए, पथराव भी किया।

  • कमलनाथ की कार के सामने काले झंडे और तख्तियां लेकर खड़े हो गए भाजयुमो कार्यकर्ता
  • सुरक्षा गार्डों ने उन्हें धक्का देकर भगाया, इसके बाद सभा में पहुंचे कमलनाथ

अनूपपुर दौरे पर गए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और सड़क पर उनकी कार का रोकने की कोशिश की। इस पर पूर्व सीएम की सुरक्षा में लगे गार्डों ने उन्हें रोका, लेकिन उनसे भी भाजयुमो कार्यकर्ता भिड़ गए और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए धक्का-मुक्की करने लगे। इसके बाद पीछे से काफिले पर पथराव भी किया। कांग्रेस ने इस पर सख्त आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिले पर पथराव किया है। इसे लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पीसी शर्मा भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

अनूपपुर में सभा करने पहुंचे कमलनाथ के काफिले को काले झंडे दिखाते भाजयुमो कार्यकर्ता।

अनूपपुर में सभा करने पहुंचे कमलनाथ के काफिले को काले झंडे दिखाते भाजयुमो कार्यकर्ता।

बुधवार को अनूपपुर के दौरे पर गए पूर्व सीएम कमलनाथ जैसे ही अनूपपुर अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के सामने आ गए और काले झंडे दिखाने लगे। बीच में चल रही कमलनाथ की इनोवा कार को घेर लिया और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद सुरक्षा गार्ड आए तो उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। जब काफिला निकलने लगा तो वह पीछे से काले झंडे भाजपा कार्यालय के पास पथराव किया। पथराव भाजपा कार्यालय के पास हुआ है।

इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी अनूपपुर पहुंचे। वह जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि यहां पर भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहू लाल सिंह हैं, जो मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।



Source link