उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी बूथ स्तर पर काम कर रही है.
MP By election: बीजेपी ने बूथ स्तर पर अपना प्लान चेंज किया है. पन्ना प्रमुख के बाद अब वोटर लिस्ट के हर पन्ने के लिए दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई.
बीजेपी ने बूथ स्तर पर अपना प्लान चेंज किया है. पन्ना प्रमुख के बाद अब एक पन्ने पर दो कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई. पहले एक पन्ने पर एक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति की गई थी. मतदाता सूची के पन्नों के आधार पर एक पन्ने पर बीजेपी के 2 कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं. ये कार्यकर्ता पन्ने में दर्ज मतदाताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ अपने पक्ष में करने की कोशिश करेंगे.
कांग्रेस पर साधा निशाना
बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने बताया कि बूथ स्तर पर हमारा एक-एक कार्यकर्ता तैयार है. बीजेपी सरकार की 6 महीने की उपलब्धियों और किए गए विकास कार्यों को एक-एक मतदाता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. बीजेपी संगठन आधारित दल है और यहां पर एक-एक कार्यकर्ता काम करता है. इसलिए जमीनी स्तर पर हमारे कार्यकर्ता मतदाताओं तक पहुंचने का काम कर रहे हैं. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस टॉर्च लेकर प्रत्याशियों को ढूंढ रही है. ऐसे में उनके बूथ कहां से मजबूत होंगे. हम पूरी सीटें जीत रहे हैं.कांग्रेस ने किया पलटवार
वहीं कांग्रेस ने भी बूथ लेवल पर अपनी पूरी तैयारी कर ली है. उसकी नजर भी हर एक वोटर पर है. कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि पहले विधायकों की खरीद-फरोख्त से सरकार बीजेपी ने बनाई और अब नोट बांटकर वोटर को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है. बूथ लेवल पर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तैनात है. हम बीजेपी के किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे. इस बार जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी.