Payments of 7 villages started in return for land acquisition, 207 farmers will put 36 crores 9 lakh 19 thousand rupees in their accounts | जमीन अधिग्रहण के बदले 7 गांवों के किसानाें का भुगतान किया शुरू, 207 किसानाें के खाताें में डालेगे 36 कराेड़ 9 लाख 19 हजार रुपए

Payments of 7 villages started in return for land acquisition, 207 farmers will put 36 crores 9 lakh 19 thousand rupees in their accounts | जमीन अधिग्रहण के बदले 7 गांवों के किसानाें का भुगतान किया शुरू, 207 किसानाें के खाताें में डालेगे 36 कराेड़ 9 लाख 19 हजार रुपए


टिमरनी10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदाैर-बैतूल नेशनल हाईवे की चाैड़ाई बढ़ाने के लिए करीब 345 किसानाें की जमीन अधिग्रहित की है। सभी किसानों को कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार राशि दी जाएगी। फिलहाल 7 गांव के 207 किसानों के खातों में 36 कराेड़ 9 लाख 19 हजार रुपए का भुगतान शुरू किया है। मंगलवार से सभी किसानों के खातों में राशि डालने का काम किया जा रहा है। 2 दिनों में खातों में राशि पहुंच जाएगी। जिन गांव के किसानों के खातों में राशि डाली है। उनमें टिमरनी व रहटगांव तहसील के गांव शामिल है।

इनमें बलियाखेड़ी, खिड़कीवाला, बरकला, सोडलपुर, नांदवा, डोलरया, बहराखेड़ी शामिल हैं। अभी तीन गांव टेमागांव, बहरागांव व सिरकंबा बाकी हैं। इन गांवाें के किसानाें के कुछ दस्तावेज शेष हैं। इसके बाद इन्हें भी राशि दी जाएगी। एसडीएम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलियाखेड़ी गांव के 23 किसानों के खातों में 3 करोड़ 89 लाख 86100 रुपए, खिड़कीवाला के 66 किसानों के खातों में 7 करोड़ 63 लाख 24971 रुपए, बरकला गांव के 25 किसानों के खातों में 5 करोड़ 17 लाख 19660 रुपए, सोडलपुर गांव के 34 किसानों के खातों में 9 करोड़ 73 लाख 38470 रुपए, नांदवा में 21 किसानों के खातों में 2 करोड़, 16 लाख 73944 रुपए व डोलरया के 35 किसानों को 7 करोड़ 17 लाख 89078 रुपए, बहराखेड़ी के 3 किसानों के खातों में 9 करोड़ 70 लाख 9339 रुपए का भुगतान किया है।

कम राशि मिलने से कई किसान संतुष्ट नहीं

कई किसानाें ने राशि कम मिलने से आपत्ति ली है। टेमागांव के किसान अनिल, अशोक, अतुल पगारे ने बताया कि वह तीन भाई है। भाइयों के नाम से 13 एकड़ 76 डिसमिल जमीन है। इसमें से सवा एकड़ जमीन नेशनल हाईवे निर्माण में जा रही है। विभाग ने करीब 2 एकड़ क्षेत्र में खंभे लगा दिए हैं। यदि हमारी सवा एकड़ जमीन जाती है तो खेत का कुआं बंद हाेने से बच सकता है। इसके लिए हमने आवेदन भी लगाया है। हम सीमा चिन्ह से भी सहमत नहीं है। ऐसे गांव के और भी कई किसान हैं जिन्हाेंने अपनी आपत्ति लगाई है। इनमें डोलरया, सोडलपुर व अन्य गांंव शामिल हैं।

जितनी राशि दी उतनी ही जमीन अधिग्रहित होगी

जितनी राशि दी जा रही है उतनी ही जमीन अधिग्रहित की जाएगी। यदि कोई सीमा चिन्ह लगा दिए हैं ताे किसान चिंता न करें।
-एमके बमनहा, एसडीएम टिमरनी



Source link