- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Sanwer By Election 2020 Latest Update; After Tulsi Silawat, BJP MLA Akash Vijayvargiya Attacks On Congress Candidate Premchand Guddu
इंदौर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
छावनी मंडी में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का व्यापारियों ने सम्मान किया।
- कैलाश विजयवर्गीय बोले- हम विपक्षी क्या कह रहा इसकी चिंता नहीं करते, हमेशा अपनी लाइन बढ़ाने का प्रयास करते हैं
- प्रेमचंद गुड्डू काम लेकर गए लोगों को यह कहकर भगा देते हैं कि मैंने चुनाव को रुपयों में खरीदा है, आपने नहीं जिताया है
इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नजदीक आते ही नेता लगातार अपने विरोधियों पर जुबानी तीर चला रहे हैं। सुबह पुलिस चेकिंग में एक कार से 50 लाख रुपए जब्त किए जाने के बाद से शहर की राजनीति गरमाई हुई है। मंत्री सिलावट के बाद अब भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू पर निशाना साधा। विजयवर्गीय के अनुसार, प्रेमचंद गुड्डू पैसों से वोट खरीदने का प्रयास करते हैं। उनका कोई चाल, चरित्र और चेहरा नहीं है। वहीं, सिलावट को लेकर कहा कि पिछली बार वे 2700 वोटों से जीते थे, इस बार लीड 27 हजार के पार होगी।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि पहले तो मंडी टैक्स 1.7 फीसदी लगता था, मगर अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की सुविधा को देखते हुए पूरा बाजार खोल दिया है। किसान जिसे चाहे, उसे अपनी उपज बेच सकता है। मंडी के व्यापारी बाहर के व्यापारी से कॉम्पीटिशन कर सकें, इसलिए उनकी मांग थी कि टैक्स घटाकर कम किया जाए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि यदि हम व्यापारी को आगे बढ़ाएंगे तो रोजगार बढ़ेगा। इसी को देखते हुए उन्होंने 0.5 फीसदी टैक्स लगाने के आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री गुरुवार को इंदौर आ रहे हैं, उनका सम्मान किया जाए, इसलिए मंडी व्यापारियों से मिलने आया था।
वोट खरीदने वालों को ऐसी बातें शोभा नहीं देती
विजयवर्गीय ने कहा कि सांवेर से सिलावट रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। पिछली बार वे 2700 वोट से जीते थे, इस बार कम से कम 27 हजार से जीतेंगे। कार्यकर्ता का जो उत्साह है, उसे देखकर लग रहा है कि बड़ी लीड होगी। गुड्डू को लेकर कहा कि ना कोई चाल, ना चरित्र और ना ही चेहरा… वे इस प्रकार की छवि लेकर के कार्य करते हैं। बस पैसों से वोट खरीदने का प्रयास करते हैं। कल जब मैं दौरे पर गया तो कई लोगों ने कहा कि जब हम काम लेकर गए तो वे बोले कि मैंने चुनाव को रुपयों में खरीदा है, आपने नहीं जिताया है। यह कहते हुए लोगों को अपने घर से भगा दिया। इस प्रकार का व्यक्ति ऐसी बात करे तो शोभा नहीं देती। हम लोग अभी कभी भी विरोधी क्या बोल रहा है, क्या कह रहा है कि चिंता नहीं करते हैं। हमेशा अपनी लाइन बढ़ाने का प्रयास करते हैं। ज्यादा से ज्यादा सेवा करने का प्रयास करते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि हम रिकॉर्ड वोटों से सांवेर विधानसभा सीट जीतेंगे।