The personnel carried the gummies filled in the trolley, after a few hours, the road surrounded by fruit bags and vehicles … The encroachment removal administration came back on the road, even after warning people are not believing | नपाकर्मी ट्राॅली में भरकर ले गए गुमटियां, कुछ घंटे बाद फलों के ठेलों व वाहनों से घिरी सड़क…अतिक्रमण हटाने प्रशासन फिर सड़क पर आया, चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग

The personnel carried the gummies filled in the trolley, after a few hours, the road surrounded by fruit bags and vehicles … The encroachment removal administration came back on the road, even after warning people are not believing | नपाकर्मी ट्राॅली में भरकर ले गए गुमटियां, कुछ घंटे बाद फलों के ठेलों व वाहनों से घिरी सड़क…अतिक्रमण हटाने प्रशासन फिर सड़क पर आया, चेतावनी के बाद भी नहीं मान रहे लोग


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Hoshangabad
  • Itarsi
  • The Personnel Carried The Gummies Filled In The Trolley, After A Few Hours, The Road Surrounded By Fruit Bags And Vehicles … The Encroachment Removal Administration Came Back On The Road, Even After Warning People Are Not Believing

इटारसी16 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इटारसी। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क पर फिर खड़े हो गए वाहन।

अतिक्रमण हटाने प्रशासन एक बार फिर सड़क पर आया। स्टेशन रोड से लेकर भारत टॉकीज रोड तक नायब तहसीलदार व नपाकर्मियों की गाड़ी घूमी। रेलवे स्टेशन रोड पर रखी गुमटियां नपाकर्मी ट्रॉली में भरकर ले गए। बाजार में सड़क तक आया दुकानों का सामान कुछ घंटे के लिए हटा, बाद में फिर सड़क पर आ गया। फलों के ठेले भी सड़क को घेरकर खड़े हो गए। मुख्य बाजार में पार्किंग स्थल नहीं होने से सड़क के बीचों-बीच दोपहिया वाहन खड़े हो रहे हैं। बाकी जो जगह बचती है, उसे ठेले पर फल बेचने वाले घेर लेते हैं।

कई बार चेतावनी देने के बाद भी नगरपालिका इन ठेले वालों को फल-सब्जी मंडी नहीं भेज सकी, जहां लाखों रुपए की लागत से बने चबूतरे खाली पड़े हैं। सड़क के इन अतिक्रमणकारियों को प्रशासन ने कुछ दिन पहले अग्रवाल भवन के बाजू में फल बाजार के चबूतरों पर दुकान लगाने की हिदायत दी थी, जो बेअसर रही। सीएमओ हेमेश्वरी पटले का कहना है कि इन फल वालों को मंडी के चबूतरों पर भेजेंगे, वहीं आवारा मवेशियों को पकड़ने की मुहिम भी शुरू की जाएगी। एसडीएम मदनलाल रघुवंशी ने कहा, इटारसी बाजार में सड़क पर ठेले, अवैध पार्किंग, अतिक्रमण व मवेशी बड़ी समस्या है। इनसे बाजार को मुक्त किया जाएगा।

बिना मास्क लगाए बेच रहे फल-सब्जियां

सब्जी बाजार में ग्राहकों को मास्क लगाकर आने की मुनादी करवाने वाले सब्जी विक्रेता खुद बिना मास्क लगाए सब्जी व फल बेच रहे हैं। सब्जी बाजार में सोशल डिस्टेंस भी नहीं बचा, जबकि कोरोना पॉजिटिव के कई मरीज सब्जी मंडी से ही से संक्रमित हुए हैं। यहीं हाल भारत टॉकीज रोड, तालाब मोहल्ला से लेकर जयस्तंभ तक है जहां बिना मास्क लगाए ठेले वाले फल बेच रहे हैं। दिन-भर में पचासों खरीदार फल छांटने के लिए ढेर में हाथ लगाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।

जुर्माना भी बेअसर, युवा बांट रहे फेस मास्क

शहर के लोग बिना मास्क लगाए पैदल और दोपहिया वाहन से बाजार आ रहे हैं। छोटे बच्चे भी होते हैं जिनके चेहरे पर मास्क नहीं है। पिछले पखवाड़े से पुलिस व प्रशासन की मौजूदगी में नपाकर्मियों ने मास्क नहीं लगाने वालों पर 100-100 रुपए का जुर्माना भी लगाया पर लोगों ने मास्क नहीं लगाया। अब अपनी इटारसी समूह व संयुक्त व्यापार संघ ने बाजार में घूमकर नीले रंग के फेस मास्क बांटने का अभियान चलाया है।

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर सख्ती करते हुए जुर्माना करना शुरू कर दिया है। जो अतिक्रमण करते हुए पाया जाएगा उस पर हर बार जुर्माना होगा। प्रशासन ने 17 दुकानदारों पर 3600 रुपए का जुर्माना किया।

अतिक्रमण करने वालों पर होगी जुर्माने की कार्रवाई

प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों पर सख्ती करते हुए जुर्माना करना शुरू कर दिया है। जो अतिक्रमण करते हुए पाया जाएगा उस पर हर बार जुर्माना होगा। प्रशासन ने 17 दुकानदारों पर 3600 रुपए का जुर्माना किया। बाजार में दुकानदारों और ग्राहकों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मंगलवार को बिना मास्क के बाजार आए लोगों से नपाकर्मियों ने 78 लोगों से 100-100 रुपए का जुर्माना वसूला।



Source link