885 of Agar Vis, 324 voters of Susner in Amla | आमला में आगर विस के 885, सुसनेर के 324 मतदाता

885 of Agar Vis, 324 voters of Susner in Amla | आमला में आगर विस के 885, सुसनेर के 324 मतदाता


नलखेड़ा12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आमला गांव में आगर और सुसनेर दोनों विधानसभा क्षेत्रों के करीब 1209 मतदाता हैं। आगर और सुसनेर दो विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले आमला गांव के करीब 324 मतदाता सुसनेर विधानसभा क्षेत्र में शामिल हैं, जबकि करीब 885 के नाम आगर विधानसभा क्षेत्र की सूची में शामिल हैं। यानी विधानसभा उपनिर्वाचन के दौरान आगर विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव में इस गांव के 324 मतदाताओं को छोड़ शेष 885 मतदाता अर्थात लगभग 27 प्रतिशत मतदाताओं को छोड़, शेष 73 प्रतिशत मतदाता ही आगामी 3 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। आमला गांव देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र तथा राजगढ़ संसदीय क्षेत्र दोनों में आता है। साथ ही आगर तथा सुसनेर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में भी आता है। जब लोकसभा चुनाव होते हैं तो इसी गांव के आधे मतदाता राजगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करते हैं तो आधे देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के लिए मतदान करते हैं। ठीक इसी तरह की स्थिति विधानसभा चुनाव में भी बनती है। आगर एवं सुसनेर दोनों विधानसभा के लिए यहां के मतदाता मतदान करते हैं। गांव दो पंचायतों में भी बंटा है। एक हिस्सा आमला में तो दूसरा हिस्सा 4 किमी दूर स्थित ग्राम पंचायत सेमलखेड़ी में जुड़ा हुआ है। गांव के विकास के लिए ग्रामीणों को दो सरपंचों की मनुहार करना पड़ती है। इस गांव की जो विशेषता है इसके कारण यह गांव सुर्खियां तो बटोरता ही रहा है, लेकिन यही खासियत यहां के ग्रामीणो के लिए परेशानी का सबब भी बन रही है। ग्रामीण दफ्तरों के चक्कर लगाते नजर आते हैं। सबसे बड़ी परेशानी उनको तब होती है जब उनको अपने घर एवं जमीन से जुड़े कामकाज के लिए अलग-अलग तहसीलों के चक्कर लगाना पड़ते हैं। ग्रामीणों ने बताया हमें बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



Source link