ईद मिलादुन्नबी पर छिंदवाड़ा में मुस्लिम समाज की बाइक रैली: फूलों से हुआ स्वागत, सजावट से शहर रोशन हुआ; पंजाब आपदा पर दुआ – Chhindwara News

ईद मिलादुन्नबी पर छिंदवाड़ा में मुस्लिम समाज की बाइक रैली:  फूलों से हुआ स्वागत, सजावट से शहर रोशन हुआ; पंजाब आपदा पर दुआ – Chhindwara News


पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के योम-ए-पैदाइश (जन्मदिन) के उपलक्ष्य में गुरुवार को छिंदवाड़ा शहर में ईद मिलादुन्नबी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम समाज ने बाइक रैली निकाली, जो कर्बला चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राज

.

रैली में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। प्रतिभागियों ने “सरकार की आमद मरहबा” जैसे नारे लगाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। रास्ते भर जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर रैली का स्वागत किया। यह जुलूस फव्वारा चौक, जेल तिहारा समेत विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए राज टॉकीज ग्राउंड पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

पंजाब मे आई आपदा को लेकर पोस्टर नजर आए

सजावट से रोशन हुआ शहर ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर के मुस्लिम इलाकों में विशेष सजावट की गई। जगह-जगह रंग-बिरंगी झंडियां, विद्युत झालर और तोरण लाइटिंग से माहौल रोशन हो उठा। मस्जिदों और घरों की सजावट आकर्षण का केंद्र रही।

पंजाब आपदा को लेकर जागरूकता रैली के दौरान पंजाब में आई आपदा को लेकर भी पोस्टर नजर आए। कई युवा हाथों में पोस्टर लिए लोगों से दुआ और मदद की अपील करते नजर आए।

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की। सीएसपी और कोतवाली निरीक्षक स्वयं पैदल रैली के साथ रहे। पूरे रैली मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ।



Source link