Crime Branch arrested accused for supplying fake pan masala | नकली पान मसाला बनाने का फॉर्मूला देकर माल सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 14 साल पहले पाकिस्तान से आया था आरोपी

Crime Branch arrested accused for supplying fake pan masala | नकली पान मसाला बनाने का फॉर्मूला देकर माल सप्लाई करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 14 साल पहले पाकिस्तान से आया था आरोपी


इंदौर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी विक्की जयपालदास परियानी।

  • क्राइम ब्रांच ने कई दिनों से फरार चल रहे बदमाश को दबोचा, नाम और पते बदलकर काटी थी फरारी
  • मकान मालिक और किराएदार को नकली मसाला सप्लाई कर बनाने का फार्मूला दिया था

क्राइम ब्रांच ने नकली पान मसाला बनाने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह फरारी के दौरान नाम व पते बदलकर रह रहा था। आऱोपी के खिलाफ पहले भी देवास में केस दर्ज हैं। वह 14 साल पहले पाकिस्तान से भारत आखर रह रहा था। यहां वह अवैध गुटखे का कारोबार संचालित कर रहा था।

क्राइम ब्रांच ने जय जगत कॉलोनी में रहने वाले विक्की पिता जयपालदास परियानी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ राऊ में केस दर्ज था। उसने मकान मालिक और किराएदार को नकली मसाला सप्लाई कर बनाने का फार्मूला दिया था।

क्राइम ब्रांच ने जब उसे पकड़ा तो वह अपना नाम पता गलत बता रहा था। वह पुलिस को धमका रहा था कि मैं आऱोपी नहीं हूं। तुमने गलत आदमी को पकड़ा है। आखिर में उसकी जेब से पहचान पत्र मिला जिससे उसकी पहचान पुख्ता हो गई। आरोपी पहले भी नकली पान मसाला के मामले में देवास जेल जा चुका है। आरोपी ने कबूला कि वह मूलरूप से पाकिस्तान का रहने वाला है। वर्ष 2006 में भारत आकर रहने लग गया। इंदौर में चाईनीज फूड, पूल क्लब गेम का भी व्यापार करता था। अपने गलत शौक पूरे करने के लिए वह अवैध गुटखा बनाने का धंधा करने लगा था।



Source link