- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Explosives Found In Madhya Pradesh Bhopal; Student Arrested Carrying Seven Detonators And 10 Gelatin
भोपाल34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी सोहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
- लॉकडाउन के कारण अवैध रूप से तस्करी करने के इस काम में जुट गया
- सीहोर से लाकर राजधानी में बेचता था, बड़ा गिरोह सक्रीय होने की संभावना
भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बाइक पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक ले जाते एक छात्र पकड़ा गया। वह बाइक पर बोरी में भरकर सीहोर से भोपाल लेकर आया था। उसके पास से 7 डेटोनेटर, 10 जिलेटिन और एक एक्सप्लोरर बरामद हुआ है। यह सामान किसी बड़े रिहायशी क्षेत्र हिलाने के लिए काफी था। यह विस्फोट शासन की अनुमति से ही मिल सकता है, ऐसे में इसके पीछे बड़े गिरोह के शामिल होने की आशंका बढ़ गई है।

यह विस्फोटक बोरी में छिपकर आरोपी सोहन ले जा रहा था।
परवलिया थाने के एएसआई हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर नीलबड़ गांव के पास एक संदिग्ध के होने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने पर इलाके में पूछताछ कर घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार यहां-वहां भागने का प्रयास करने लगा। उसे पकड़कर हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। उसके पास से एक बोरी बरामद हुई। इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक भरा हुआ था। तत्काल विस्फोटक एक्सपर्ट को बुलाकर उसकी जांच कराई गई। इसमें सात डेटोनेटर, 10 जिलेटिन छड़ें और एक एक्सप्लोरर मिला है। आरोपी की पहचान सीहोर निवासी 23 साल के सोहन मेवाड़ा पिता शेष नारायण मेवाड़ा के रूप में हुई।

यह पूरा सिस्टम उसके पास मिला है। इसे लगाकर ही विस्फोटक का उपयोग किया जाता है।
प्राइवेट बीए कर रहा
एएसआई सिंह ने बताया कि सोहन ग्राम पीलूखेड़ी, अहमदपुर जिला सीहोर का रहने वाला है। वह भोपाल के एक प्राइवेट कॉलेज से प्राइवेट बीए कर रहा है। वह परवलिया में शांति इन्क्लेव में किराए से रहता है। उसने अभी तक सिर्फ इतना बताया है वह यह विस्फोटक परवलिया में कुएं में विस्फोट करने के लिए ले जा रहा था। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि वह यह कैसे और कहां से लेकर आया है। वह पुलिस को एमपी मिनरल्स के पास से मिला था। उसके खिलाफ पुलिस ने 4/5 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
बिना प्रशासन की अनुमति मिलना संभव नहीं
सोहन के पास जब्त विस्फोट कुएं, माइन्स और बिल्डिंग आदि गिराने के लिए किया जाता है। यह विस्फोट शासन से लाइसेंस प्राप्त फैक्टरी में ही बनाता है। इसके अलावा इसे शासन की अनुमति से ही फैक्टरी से लिया जा सकता है। ऐसे में इस तरह का विस्फोटक किसी छात्र के पास मिलना एक गंभीर मामला हो गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।