नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वॉर्नर (David Warner) टीम का हिस्सा नहीं है. चोट के चलते वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए कुछ मुकाबलों में अपने बल्ले का दम नहीं दिखा पाए. ऐसे में फैंस उनको बहुत मिस कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने फैंस को निराश नहीं किया है.
डेविड वॉर्नर (David Warner) आजकल मैदान पर एक्शन में नहीं है लेकिन अपने सोशल मीडिया पर वो खूब जलवे बिखेर रहे हैं. जी हां, वॉर्नर को कुछ दिनों से मूवी में एक्टर के चेहरे की जगह अपना चेहरा लगाकर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं.
India vs Australia 1st Test, Day 1 Live Cricket Score
डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मूवी स्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की जगह एक्टिंग करते हुए वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने ऋतिक (Hrithik Roshan) की जगह अपना चेहरा लगाया है. वॉर्नर ने ये वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘पॉपुलर डिमांड की वजह से वापसी. इसका तो कोई चांस नहीं है’.
वॉर्नर को बॉलीवुड पसंद है और पहले भी वो भारतीय फिल्मों के गानों पर डांसिंग परफॉर्मेंस देते आए हैं.
बता दें कि डेविड वॉर्नर (David Warner) भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे. मुकाबले के दौरान वॉर्नर को ग्रोइन चोट लगी थी. इस वजह से वो भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भी नहीं खेल सके थे. इसके अवाला बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में भी वॉर्नर टीम का हिस्सा नहीं हैं.