दमोह5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- सागरनाका ओवरब्रिज की लाइटें बंद होने से हो रही आसामाजिक गतिविधियां
सागरनाका ओवरब्रिज की बंद लाइटें चालू कराने विरोध स्वरूप जिला किसान कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार की शाम ब्रिज पर मशाल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस कमेटी दमोह नितिन मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों सहित स्थानीय लोगों ने ब्रिज पर नोरबाजी करते हुए मशाल जलाकर विरोध जताया और अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करवाया। मिश्रा ने बताया कि सागरनाका ओवरब्रिज की लाइटें करीब एक साल से बंद पड़ी हैं, जिससे ब्रिज पर आसामाजिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। जिससे यहां रहने वाले लोग भी परेशान हैं। पूर्व में कई बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया और बंद लाइटों को चालू कराने की मांग की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया तो आज मशाल जलाकर ब्रिज को रोशन किया। इसके बाद कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र अजमानी, अजय जाटव, रजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।