मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी ने एक नंबर जारी कर कहा कि जिनको हमारी टिकट पर चुनाव लड़ना है. इस नंबर पर संपर्क करें.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (Bye election) के लिए यूपी की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी सामजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीद नहीं मिल रहे हैं. इसके बाद पार्टी ने एक व्हाट्सएप नंबर (Whatsapp Number) जारी कर सपा के कार्यकर्ता से कहा है कि जिसे चुनाव लड़ना हो वो इस नंबर पर संपर्क करें.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 8, 2020, 12:13 PM IST
यही वजह है कि मध्य प्रदेश समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट पर एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर लोगों से अपील की है कि जो भी सपा का पदाधिकारी या कार्यकर्ता उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है वो हमसे वाट्एप नंबर पर संपर्क करे. टिकट के लिए उम्मीदवार अपना आवेदन इस व्हाट्सएप नंबर के जरिए भेज सकते हैं. समाजवादी पार्टी का टिकट जो उम्मीदवार लेना चाहते हैं वो 7557295555 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं.
क्या भतीजे अखिलेश की पार्टी में प्रसपा का विलय करेंगे चाचा शिवपाल? जानें जवाब
इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजते ही जवाब में लिखकर आता है कि संपर्क करने के लिए धन्यवाद. मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए कृपया अपनी विधानसभा संख्या एवं बायोडाटा क्रमबद्ध तरीके से इसी नंबर पर भेजें. खास बात यह है कि समाजवादी पार्टी ऐसे वक्त में यह व्हाट्सएप नंबर जारी कर रही है, जब बीजेपी कांग्रेस और बीएसपी लगभग अपने सभी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुके हैंएमपी में कैसी है समाजवादी पार्टी की स्थिति
एमपी में फिलहाल समाजवाद पार्टी एक विधायक है. 2018 में हुए विधानसभा में चुनाव में एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई थी. एसपी के राजेश बबलू बिजावर सीट से चुनाव जीते थे. राजेश बबलू समाजवादी पार्टी के इकलौते विधायक हैं. समाजवादी पार्टी को 2018 में हुए चुनाव में कुल वोट का 1.3% वोट मिले थे. 2018 से पहले 2008 में भी एसपी का एक विधायक चुनाव जीता था तब मीरा यादव निवाड़ी से एसपी विधायक बनी थीं.
MP Assembly By Election 2020 : इन 9 विधानसभा सीटों पर दलबदलुओं के सिर बंधेगा जीत का सेहरा
बीजेपी, कांग्रेस, बीएसपी के नाम तय
मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान लगभग सभी बड़ी पार्टियों ने कर दिया है. बीजेपी ने अपने 28 सभी उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है, जबकि कांग्रेस और बीएसपी ने 27 सीटों पर अपने नाम तय किये हैं समाजवादी पार्टी की ओर से अभी एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया गया है. चुनाव 3 नवंबर को होना है, जबकि नतीजे 10 नवंबर को आएंगे.