लव जिहाद बिल: सीएम गहलोत बोले- यह साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की चाल

लव जिहाद बिल: सीएम गहलोत बोले- यह साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की चाल


गहलोत ने इसे सामाजिक टकराव को बढ़ाने वाला कदम करार दिया है.

Love Jihad Bill: मध्यप्रदेश सरकार के प्रस्तावित लव जिहाद बिल को सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की चाल बताया है. गहलोत ने ट्वीट कर कहा की शादी व्यक्तिगत आजादी (Personal freedom) का मामला है.

जयपुर. बीजेपी की उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लव जिहाद बिल (Love Jihad Bill) के खिलाफ बनाये जाने वाले प्रस्तावित काननू के मुद्दे पर राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने निशाना साधा है. सीएम ने लव जिहाद बिल को लेकर ट्वीट करते हुये कहा कि “बीजेपी (BJP) ने देश को बांटने और साम्प्रदायिक सद्भाव  को बिगाड़ने के लिए लव जिहाद शब्द ईजाद किया है. शादी व्यक्तिगत आजादी का मामला है. शादी को रोकने के लिए लाया जाने वाला कोई भी कानून पूर्णतया असंवैधानिक है”.

गहलोत ने एक के बाद एक लगातार तीन ट्वीट कर कहा कि ”यह किसी अदालत में नहीं टिकेगा. प्यार में जिहाद का कोई स्थान नहीं है. वे देश में ऐसा माहौल बना रहे हैं जहां वयस्क लोगों की सहमति राज्य की दया पर निर्भर हो जाएगी. शादी निजी फैसला है और वे इसमें रुकावट डाल रहे हैं. यह व्यक्तिगत आजादी को छीनने जैसा है. यह साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की चाल और सामाजिक टकराव को बढ़ाने वाला कदम है. इसके साथ ही संविधान के उस प्रावधान का अनादर है जिसमें राज्य किसी नागरिक के साथ किसी भी धरातल पर किसी तरह का भेदभाव नहीं कर सकता”.

COVID-19: राजस्थान के सभी जिलों में 21 नवंबर से फिर लागू होगी धारा-144

मध्यप्रदेश में इसका विरोध हो रहा है
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की घोषणा होने के साथ ही वहां इसका विरोध शुरू हो गया है. जमीयत उलेमा-ए- हिंद ने इसका विरोध करते हुये शिवराज सरकार से मांग की है कि वह इस तरह का विधेयक नहीं लाये. जमीयत का कहना है कि पहले से ही इस तरह के कानून हैं. ऐसे में और कोई प्रॉपेगंडा कर किसी समुदाय विशेष को बदनाम करने का काम ना करें.





Source link