भोपाल में अब बाजार रात 10 बजे तक खुलेंगे
कलेक्टर ऑफिस ने आदेश जारी कर दिए हैं कि भोपाल में बाजार रात तक खुलेंगे. लोगों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी. हालांकि, उन्होंने अपील की है कि लोग जरूरत पड़ने ही रात को घर से निकलें.
- News18Hindi
- Last Updated:
December 7, 2020, 8:36 AM IST
गौरतलब है कि सरकार ने पिछले महीने की प्रदेश में बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए भोपाल में रात का कर्फ्यू लगा दिया था. बाजार भी रात 8 बजे बंद करने के आदेश जारी हो गए थे. हालांकि, इस दौरान शराब की दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने के आदेश दे दिए गए थे. लोग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक घर से नहीं निकल सकते थे.
प्रोटेम स्पीकर ने की थी बैठक
गौरतलब है कि इस मसले को लेकर पिछले महीने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में प्रबंधन कमेटी की बैठक हुई थी. बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजी इरशाद वली, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, विधायक विष्णु खत्री शामिल हुए थे. दूसरी ओर भोपाल क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में भी नाइट कर्फ्यू और कोरोना की रोकथाम के लिए जरूर कदम उठाने पर आम सहमित बन गई थी. व्यापारियों ने बाजार 8 बजे से बंद करने की सहमति लिखित में दे दी थी.