GWALIOR : नयी सड़क पर भैंस ने गोबर किया तो मालिक पर ठोक दिया जुर्माना

GWALIOR : नयी सड़क पर भैंस ने गोबर किया तो मालिक पर ठोक दिया जुर्माना


भैंस मालिक पर 10 हजार रुपए का फाइन लगाया गया.

ग्वालियर के डीबी सिटी रोड (DB City road) के नवीनीकरण का काम चल रहा था, इस दौरान जब नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन निरीक्षण करने आये तो उसी वक्त वहां से गुजर रही भैसों ने नई सड़क पर गोबर कर दिया.

ग्वालियर. ग्वालियर (Gwalior) में एक भैंस मालिक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना (fine) लग गया. वजह ये है कि उसकी भैंस ने नयी बनी सड़क पर गोबर कर दिया था और अफसर को ये बिलकुल नागवार गुजर गया. उन्होंने अपने मातहत अफसर को बुलाया और फौरन भैंस मालिक पर जुर्माना लगाने का फरमान सुना दिया.

मामला ग्वालियर के सिरोल इलाके का है. यहां नयी चमचमाती सड़क बनायी जा रही थी. सड़क के नवीनीकरण का काम चल रहा था. उसी दौरान नगर निगम के कमिश्नर वहां काम का जायज़ा लेने आ गए. कमिश्नर साहब डीबी सिटी रोड से गुजर ही रहे थे कि तभी वहां भैंसे आ गयीं और बीच सड़क पर गोबर कर दिया. कमिश्नर की नज़र उस पर पड़ गयी.

10 हज़ार का जुर्मानानगर निगम जोनल ऑफिसर मनीष कन्नौजिया के मुताबिक ग्वालियर के डीबी सिटी रोड के नवीनीकरण का काम चल रहा था, इस दौरान जब नगर निगम कमिश्नर संदीप माकिन निरीक्षण करने आये तो उसी वक्त वहां से गुजर रही भैसों ने नई सड़क पर गोबर कर दिया. कमिश्नर संदीप माकिन ने तत्काल अधिकारी को भैंस के मालिक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए. निगम के अधिकारियों ने फौरन भैंस मालिक का पता लगाया. पता चला कि ये भैंसे किसी बेताल सिंह नाम के व्यक्ति की हैं. नगर निगम का अमला फौरन बेताल सिंह के घर पहुंच गया और 10 हजार रुपए का जुर्माना उन पर ठोक दिया.








Source link