The officer said – Ram-Laxman’s procession cannot be carried out on Dussehra, the committee members said – it is an age-old tradition, it cannot be changed | अधिकारी बोले- दशहरे पर राम-लक्ष्मण का जुलूस नहीं निकाल सकते, समिति के सदस्यों ने कहा- वर्षों पुरानी परंपरा है उसे नहीं बदल सकते

The officer said – Ram-Laxman’s procession cannot be carried out on Dussehra, the committee members said – it is an age-old tradition, it cannot be changed | अधिकारी बोले- दशहरे पर राम-लक्ष्मण का जुलूस नहीं निकाल सकते, समिति के सदस्यों ने कहा- वर्षों पुरानी परंपरा है उसे नहीं बदल सकते


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Maksi
  • The Officer Said Ram Laxman’s Procession Cannot Be Carried Out On Dussehra, The Committee Members Said It Is An Age old Tradition, It Cannot Be Changed

मक्सी13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • रावण दहन पर लगने वाली भीड़ को लेकर जवाब नहीं दे सके अधिकारी

मक्सी पुलिस थाने पर बुधवार को नवरात्रि और दशहरे को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीओपी दीपा डोडबे की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोरोना गाइडलाइन के मद्देनजर नवरात्रि पर्व पर शहर में लगने वाले सभी दुर्गा पंडालों में आरती का समय एक रखने, आरती के दौरान भीड़ नहीं करने, सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनेटाइजर का इस्तेमाल करने की समझाइश दी।

बैठक में अधिकारियों ने दशहरे की शाम निकलने वाले राम-लक्ष्मण के जुलूस और मूर्ति विसर्जन जुलूस की अनुमति देने से इंकार कर दिया। इस पर बैठक में मौजूद समिति के सदस्यों ने आपत्ति जताई। सदस्यों का कहना था कि भगवान राम-लक्ष्मण का जुलूस परंपरागत होकर वर्षों पुराना है जिसे हम बदल नहीं सकते। प्रशासन हमें 50 लोगों के साथ दशहरे पर निकलने वाले राम-लक्ष्मण के जुलूस की अनुमति दे। इस मामले पर अधिकारियों ने जुलूस के लिए कलेक्टर से अनुमति लेने की सलाह दी।

दशहरे पर रावण दहन पर जुटने वाली हजारों की भीड़ और उक्त भीड़ को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के संबंध में अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। एसडीओपी दीपा डोडबे से रावण दहन पर जिले के दशहरा मैदानों में जुटने वाली हजारों की भीड़ और प्रशासन द्वारा क्राउड मैनेजमेंट को लेकर तैयारियों के संबंध में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में 15 अक्टूबर को कलेक्टर द्वारा निर्णय लिया जाएगा की दशहरे पर कितने लोगों को रावण दहन स्थल पर जाने की अनुमति मिलेगी।

दस से ज्यादा स्थानों पर स्थापना, बैठक में चार समितियां शामील
मक्सी में 10 से अधिक स्थानों पर मंच लगाकर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होती है, लेकिन गुरुवार को हुई शांति समिति की बैठक में महज 4 समिति के लोग ही पहुंचे। इस वजह से बाकी समिति के सदस्यों को इस वर्ष कोरोना संक्रमण और नवरात्रि पर्व के लिए नई गाइडलाइन की जानकारी नहीं मिल सकी। नायब तहसीलदार संदीप इवने, थाना प्रभारी एसपी सिंह राघव, एसआई केसी सीरवी, स्वास्थ विभाग के डॉक्टर आनंद नायक आदि मौजूद थे।



Source link