Woman Allegations Against Man In Madhya Pradesh Raisen | छत्तीसगढ़ की स्टील कारोबारी प्रेमी को लेने रायसेन आई; कहा- मेरे यहां काम करता था, प्यार होने पर लिव-इन में रहे, अब छोड़कर भाग आया

Woman Allegations Against Man In Madhya Pradesh Raisen | छत्तीसगढ़ की स्टील कारोबारी प्रेमी को लेने रायसेन आई; कहा- मेरे यहां काम करता था, प्यार होने पर लिव-इन में रहे, अब छोड़कर भाग आया


रायसेन40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रायसेन की एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि उन्होंने संबंधित थाने को केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

  • अंबिकापुर की रहने वाली महिला का आरोप- शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया
  • अब प्रेमी उसके साथ रहने को तैयार नहीं, उसने उसके 7 लाख रुपए भी हड़प लिए

छत्तीसगढ़ की स्टील कारोबारी महिला अपने नौकर, जो दरअसल उसका प्रेमी है, को तलाशते हुए रायसेन (मध्य प्रदेश) आई है। महिला ने रायसेन की एसपी मोनिका शुक्ला से शिकायत की है। उसने बताया कि रायसेन का लड़का उसके यहां काम करता था। प्यार होने पर दोनों लिव-इन में रहने लगे। अब वह उसे छोड़कर रायसेन भाग आया है।

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि विजय गलगट रायसेन जिले के किशनपुर का रहने वाला है। चार साल पहले वह उसके पास काम करने आया था। हमें एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद हम लिव-इन में रहने लगे। महिला का आरोप है कि शादी का झांसा देकर विजय उसके साथ संबंध बनाता रहा। पिछले दिनों उसने घर जाने की बात कही और कहा कि वह जल्द वापस लौट आएगा। लेकिन, अब वह वापस नहीं आना चाहता।

महिला ने बताया- जब वह लड़के के घर पहुंची तो उसके परिजन ने मारपीट की। उसे नागपुर में बेचना चाहा। वे उसे रखने को तैयार नहीं हैं। विजय उसके पास से सात लाख रुपए भी लेकर आया था। पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर रही है।

वहीं, मामले में पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला का कहना है कि महिला के आवेदन पर संबंधित थाने में मामला दर्ज किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की सच्चाई जांच के बाद ही पता चलेगी।



Source link