अब नहीं रहेगा गाड़ी चोरी होने का डर! सिर्फ 799 रु में सुरक्षित करें अपना स्कूटर और बाइक | auto – News in Hindi

अब नहीं रहेगा गाड़ी चोरी होने का डर! सिर्फ 799 रु में सुरक्षित करें अपना स्कूटर और बाइक | auto – News in Hindi


यह छोटा सा गैजेट पार्किंग में आपकी गाड़ी को देगा पूरी सुरक्षा

अब बाइक-स्कूटर चोरी होने के टेंशन को छोड़ जमकर करें खरीदारी. यह छोटा सा गैजेट पूरी सुरक्षा देगा आपकी प्यारी टू-व्हीलर को.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    October 10, 2020, 5:56 AM IST

त्यौहारी सीजन के आते ही लोगों की खरीदारी का सिलसिला जारी हो जाता है. इस समय मार्केट में भी अच्छी-खासी भीड़ नजर आती है. कई बार भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को पार्किंग तक की दिक्कत आने लगती है. और ऐसे में कई बार हम सड़क के किनारे या फिर यहां-वहां अपनी गाड़ी को पार्क कर देते हैं. लेकिन ऐसे में हमारा ध्यान शॉपिंग में कम और गाड़ी पर ज्यादा होता है. कई लोगों को अपनी टू-व्हीलर चोरी होने का डर हमेशा सताता रहता है. क्योंकि आज कल के चोर भी काफी एडवांस हो गए हैं, जो हर तरह के लॉक तोड़ने में माहिर होते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लॉक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी गाड़ी को बनाएगा पूरी तरह से सुरक्षित.

आज हम बात करने जा रहे हैं ग्रिप लॉक की
दरअसल ग्रिप लॉक कोई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं बल्कि साधारण सा दिखने वाला एक लॉक है. जो चाबी से खुलता-बंद होता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह आसानी से ना तो तोड़ा जा सकता है, ना ही खोला जा सकता है और ना ही काटा जा सकता है. यह स्टेनलेस स्टील/अलॉय मेटल और फाइबर से बना होने के कारण ये काफी मजबूत होता है. साइज में छोटा होने के कारण इसे आसानी से कहीं भी रखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें : कार-बाइक चलाने वालों के लिए बड़ी खबर! हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर भी नहीं कटेगा चालानइस तरह सुरक्षित करता है आपकी टू-व्हीलर को

इसमें दो कम्पार्टमेंट दिए होते है, एक में हैंडलबार की ग्रिप आती है और दूसरे में ब्रेक लिवर. चाबी की मदद से इस खोल कर इसमें बने कम्पार्टमेंट के बीच ग्रिप और ब्रेक रखिए और फोल्ड कर अनलॉक कर दीजिए. इसे खोलने-बंद करने में लगभग 10 सेकंड का समय लगता है. लॉक होने के बाद यह फ्रंट ब्रेक को दबाए रखता है. अगर कोई गाड़ी चुराने की कोशिश भी करेगा, तो अगला ब्रेक दबा होने की वजह से गाड़ी आगे नहीं ले जा पाएगा और न ही एक्सीलेरेटर यूज कर पाएगा.

जानिए कितनी है इस शानदार लॉक की कीमत
ई-कॉमर्स साइट खासकर अमेजन पर ग्रिप लॉक की काफी बड़ी रेंज उपलब्ध है. ब्रांड के हिसाब से इनकी कीमतें अलग-अलग हैं.
अमेजन पर सबसे सस्ता ग्रिप लॉक 799 रुपए का है जबकि प्लेटफार्म पर ही 9500 रुपए का हैंडलबार ग्रिप लॉक भी उपलब्ध हैं.





Source link