- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Actions Will Now Be Taken On Vehicles Transporting Sand Without Registration, Mineral Department Formed Team, Vehicles Will Be Seized
होशंगाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में बिना खनिज पोर्टल पर पंजीयन कराए रेत का परिवहन करने वाले डंपर ट्रैक्टर-ट्राॅली पर कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी खनिज विभाग ने कर ली है। इसको लेकर टीम बनाकर औचक निरीक्षण किया जा रहा है।
जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया कि खनिज पोर्टल में पंजीयन के बिना रेत का परिवहन करने वाले वाहन अवैध परिवहन करते हैं, क्योंकि बिना पंजीयन हुए वाहनाें काे रेत की ईटीपी नहीं मिल पाती है। ऐसे वाहनों की शिकायत लगातार मिल रही है। इन वाहनों को पकड़ने के बाद जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इन पर नियमों के अनुसार जुर्माना भी लगाया जाएगा। रेत के अवैध परिवहन में बिना पंजीयन कराए वाले वाहन शामिल होने पर इनको चोरी, आरटीओ और खनिज नियमाें के तहत कार्रवाई की जाएगी।
जांच चौकियों पर अभी निकल रहे 300 वाहन
जिला खनिज अधिकारी शशांक शुक्ला ने बताया कि जिले में रेत परिवहन अभी सही से शुरू नहीं हो पाया है। जहां पहले 900 गाड़ियां प्रतिदिन रेत का परिवहन करती थी। अभी केवल 300 डंपर भरी रेत का परिवहन कर रहे हैं। हालांकि जिले में तीन खनिज जांच चौकियां बनाकर इनकी निगरानी की जा रही है। इन चाैकियाें पर खनिज विभाग पुलिस और होमगार्ड का अमला तैनात किया गया है। जिले में बिना खनिज पाेर्टल पर पंजीकृत वाहन के रेत परिवहन करते मिलने पर इन वाहनाें काे जब्त करने का काम हाेगा। इन वाहनाें पर रेत चाेरी, ओवरलाेड और खनिज नियमाें के तहत कार्रवाई हाेगी। जुर्माना भी दोगुना लगेगा।
रॉयल्टी अभी खुली नहीं, लेकिन रेत माफिया बेखौफ चला रहे ट्रॉली, अवैध रेत उत्खनन कर शहर में डाल रहे रेत
केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई एनजीटी की रोक हट चुकी है, परंतु शासन द्वारा अभी रॉयल्टी चालू नहीं की गई है। जिसके बाद भी रेत माफिया मनमाने दाम पर धड़ल्ले से रेत उत्खनन कर रहे हैं रॉयल्टी चालू नहीं होने का नाम लेकर ज्यादा पैसे वसूल कर हर गली हर मोहल्ले में रेत डाल रहे हैं, पूरी रात रेत माफियाओं के हौसले बुलंद रहते हैं। पूरे शहर में रेत ही रेत दिख रही है, परंतु सारे प्रशासनिक अधिकारी आंख पर पट्टी बांध कर बैठे हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना रहे नागरिकों का कहना है कि रेत के ठेकेदारों द्वारा 7 हजार तक एक ट्राॅली रेत से वसूले जा रहे है।