At 6 places in the city, the convictions of alcoholics on the road, the difficulty of women coming out, the headaches become addicts, yet the police do not see this sight | शहर में 6 स्थानाें पर सड़क पर सज रहीं शराबियाें की महफिलें, महिलाओं का निकलना मुश्किल, नशेड़ी बने सिरदर्द फिर भी पुलिस को यह नजारे दिखाई नहीं देते

At 6 places in the city, the convictions of alcoholics on the road, the difficulty of women coming out, the headaches become addicts, yet the police do not see this sight | शहर में 6 स्थानाें पर सड़क पर सज रहीं शराबियाें की महफिलें, महिलाओं का निकलना मुश्किल, नशेड़ी बने सिरदर्द फिर भी पुलिस को यह नजारे दिखाई नहीं देते


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • At 6 Places In The City, The Convictions Of Alcoholics On The Road, The Difficulty Of Women Coming Out, The Headaches Become Addicts, Yet The Police Do Not See This Sight

​​​​​​​ग्वालियर14 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सड़क पर शराबखोरी करने वाले नशेड़ी शहर के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। शहर के छह पॉइंट ऐसे हैं, जहां सड़क पर ही बीयरबार जैसा दृश्य रहता है। शाम ढलने के बाद तो आम लोगों का यहां से निकलना तक मुश्किल है, क्योंकि नशेड़ी आम लोगों के साथ अभद्रता से लेकर मारपीट तक करने से नहीं चूकते। दैनिक भास्कर टीम शहर के ऐसे पॉइंट पर पहुंची, जहां सड़क पर ही शराबखोरी चलती है और आसपास रहने वाले लोग तक इस माहौल से परेशान हैं।

1. महाराज बाड़ा: दाेपहर 3 बजे
विक्टोरिया मार्केट के पीछे शराब की दुकान है। दैनिक भास्कर टीम जब यहां पहुंची ताे लाेग दुकान से शराब खरीदने के बाद सड़क पर ही शराबखोरी करते दिखे। कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे थे तो कुछ टेबल पर बोतलें रखे हुए थे। दुकानदार ने बाकायदा टेबल डाल रखी थीं। एक व्यापारी ने नाम न बताने पर एक वीडियो साझा की। गुरुवार काे बनाए गए इस वीडियाे में पूरी सड़क पर टेबल लगी थी, जिस पर जाम रखकर लाेग शराब पी रहे थे। जबकि यहां से महज 200 मीटर दूर महाराज बाड़ा पुलिस चौकी है। जिम्मेदार: एसआई इंदर सिंह राठौर, बीट प्रभारी

2. लक्ष्मणपुरा: शाम 4 बजे
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-4 के पास लक्ष्मणपुरा स्थित देशी कलारी के सामने सड़क पर ही शराबखोरी चलती है। शाम 4 बजे जब दैनिक भास्कर टीम यहां पहुंची ताे लाेग फुटपाथ पर बैठकर शराब पीते मिले। कुछ लोग ठेले पर खड़े होकर शराब पी रहे थे। कलारी से कुछ दूरी पर रहने वाली महिला ने बताया कि यहां शाम को निकलना तक मुश्किल हो जाता है। पड़ाव थाने में कई बार शिकायत की। कई बार फोटो और वीडियो पुलिस हेल्पलाइन पर भी डाले लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। जिम्मेदार: एएसआई आरसी पाराशर- बीट प्रभारी

3. सिटी सेंटर, शाम 6.30 बजे
एसपी ऑफिस से आगे देशी कलारी से शराब खरीदकर कैलाश विहार की तरफ जाने वाले रास्ते पर लोग शाम होते ही शराबखोरी शुरू कर देते हैं। इसके अलावा पटेल नगर, कैलाश विहार, आयकर भवन के पास अंधेरा होते ही कार ही बार बन जाती है। कई लोग कार के अंदर शराबखोरी करते रहते हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती। पटेल नगर के लोगों ने सीएम हेल्पलाइन तक पर शिकायत की है। जिम्मेदार: एसआई दीपेश शर्मा- बीट प्रभारी

4. छप्परवाला पुल, शाम 6 बजे
यहां शाम ढलते ही सड़क पर नॉनवेज के ठेले लग जाते हैं। यहां ठेलों पर ही लोग शराब पीते हैं और नॉनवेज खाते हैं। देर रात तक यही हालात रहते हैं। नशे में आपस में झगड़ा करते हैं। यह इलाका इंदरगंज थाने की हद में आता है। मंगलवार रात को इसी क्षेत्र में गुंडों ने उत्पात किया था। जिम्मेदार: एसआई प्रभा कलावत- बीट प्रभारी

5. कंपू स्थित ईदगाह: शाम 7 बजे
कंपू स्थित ईदगाह पर आधा सैकड़ा से अधिक नॉनवेज के होटल हैं। यह पूरा इलाका शाम 7 बजे के बाद शराबियों का अड्‌डा बन जाता है। आधी पट्टी थाना माधोगंज और आधी पट्टी कंपू थाने की हद में आती है। दोनों थानों का स्टाफ एक दूसरे पर जिम्मेदारी टालता है। जिम्मेदार: एसआई गंभीर सिंह- बीट प्रभारी

6. विवेकानंद नीडम तिराहा: शाम 7.30 बजे
यह इलाका झांसी रोड थाने की हद में आता है। शाम को अंधेरा होने के बाद यहां सड़क किनारे नशेड़ी ही नजर आते हैं। जगह-जगह कार में लोग शराबखोरी करते नजर आते हैं। इसी इलाके में शराब के नशे में एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या अगस्त में हुई थी। जिम्मेदार: एसआई टीआर भगत- बीट प्रभारी

छप्परवाला पुल पर उत्पात मचाने वाले गुंडों का रूट फुटेज से मिला

​​​​​​​ मंगलवार रात करीब 11.30 बजे नदीगेट से छप्परवाला पुल तक सड़क पर उत्पात मचाने वाले गुंडों की तलाश में पुलिस ने तीन घंटे तक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इंदरगंज थाने के टीआई शैलेंद्र भार्गव खुद पुलिस कंट्रोल रूम के सीसीटवी सर्विलांस रूम में रहे। यहां चार जगह गुंडे नजर तो आए लेकिन इनकी गाड़ी का नंबर स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने इनके आने और भागने का रूट जरूर बना लिया है। गुंडे जनकगंज की तरफ से आए और इसी तरफ भागे। इससे आशंका है कि गुंडे जनकगंज इलाके के आसपास रहने वाले हो सकते हैं। दरअसल, शहर के बींचो बीच गुंडों के उत्पात की खबर को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद पुलिस अफसरों की नींद टूटी। टीआई शैलेंद्र भार्गव और एसआई रशीद खान के अंडर में दो टीमों ने पड़ताल शुरू की। एक टीम ने निजी कैमरे देखे तो टीआई भार्गव और उनकी टीम ने पुलिस कंट्रोल रूम में फुटेज खंगाले। इस दौरान चार जगह बदमाश नजर आए हैं। बदमाश जनकगंज की तरफ से आए हैं। मारपीट करने के बाद यह लोग गेंडे वाली सड़क से भागे। पुलिस ने गुंडों का रूट तो बना लिया है, लेकिन इनकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। शाम से लगा चेकिंग पॉइंट, टीआई ने फोर्स के साथ की पेट्रोलिंग, शराबियों को खदेड़ा: छप्परवाला पुल पर हुई घटना के बाद शुक्रवार शाम को यहां चेकिंग पॉइंट लग गया। इसके अलावा टीआई भार्गव फोर्स के साथ रात करीब 8 बजे यहां पहुंचे। ठेलों के आसपास सड़क घेरकर खड़े लोगों को खदेड़ा। ठेले वालों को समझाईश दी कि अगर यहां भीड़ लगाई और शराब पिलाई तो एफआईआर होगी।



Source link