- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Bank Manager Kuldeep Yaduvanshi, Accused Of Embezzling From The Bank, Is Being Absconded In The Accounts Of The Villagers
होशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आईसीआईसीआई तीखड़ शाखा के खाताधारकाें के खाताें से 3.80 कराेड़ का गबन करने वाला मैनेजर कुलदीप यदुवंशी अभी तक फरार है। इस बीच अच्छी खबर यह है कि बैंक प्रबंधन ने खाताें का मूल्यांकन कर ठगी के शिकार खाताधारक किसानाें के खाताें में राशि डालनी शुरू कर दी है। राशि फिलहाल बचत खाता धारकों को ही दी जा रही है। सोनासांवरी के निवासी शशिकांत शर्मा ने बताया कि बैंक ने कुछ किसानाें के सेविंग खाताें हुई हेराफेरी का रुपए उन्हें लाैटाए हैं, हालांकि अब तक केसीसी खाताें, एफडी और करंट खाताें में हुई हेराफेरी के रुपए किसानाें के खाताें में नहीं आया है। किसान इस बात से संतुष्ट है कि बैंक प्रबंधन राशि लाैटा रहा है।
पथराैटा थाने में पदस्थ एसआई भाेजराज वरवड़े ने बताया आईसीआईसीआई तीखड़ ब्रांच के फरार आराेपी बैंक मैनेजर का अब तक काेई सुराग नहीं मिल रहा है। काेराेना संक्रमण के चलते पुलिस टीम काे आवागमन में हाे रही परेशानी का लाभ भी आराेपी काे मिल रहा है, आराेपी की तलाश जारी है। आईसीआईसीआई बैंक के प्रवक्ता ने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक में किसी भी तरह के अविवेक या धोखाधड़ी के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। इस मामले में शामिल पाए गए दो कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है। इसके अलावा, हम पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
11 जुलाई की कराई थी मैनेजर के खिलाफ एफआईआर
तीखड़ सहित आसपास के आधा दर्जन गांव के किसानाें ने 11 जुलाई 2020 काे आराेपी बैंक मैनेजर कुलदीप यदुवंशी के खिलाफ किसानाें ने पथराैटा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद बैंक प्रबंधन के खिलाफ शिकायत करने के लिए कलेक्टाेरेट भी पहुंचे थे। दाे से ढाई महीने निरंतर जांच के बाद बैंक प्रबंधन ने अब किसानाें के खाताें में रुपए लाैटाना शुरू किया है, हालांकि कितनी राशि लाैटाई गई है इसका ब्याैरा देने से बैंक प्रबंधन बच रहा है।