हाेशंगाबाद4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- त्योहारी सीजन में भीड़ को काबू करने के लिए प्रशासन का फैसला
नवरात्र से दीपावली तक शहर के बाजार में सड़क किनारे दुकानें नहीं लगेंगी। यदि बाजार काे लेकर नई गाइडलाइन आई ताे ही दुकानें लगेंगी। एसडीएम ने कहा इस तरह दुकानाें के जगह-जगह लगने से संक्रमण रह सकता है, इसलिए अभी अनुमति नहीं देंगे। त्याेहार के समय बाजार में ऐसी दुकानें ज्यादा लगती हैं। इन दुकानाें पर भीड़ भी रहती है। इसलिए अभी इनकाे अनुमति नहीं रहेंगी।
हालांकि कुछ दुकानें लग रही हैं। त्याेहार के समय आसपास के गावों से लाेग आते हैं और यहां दुकानें लगाते हैं। इससे सड़क किनारे दुकानें ज्यादा हाे जाती है। कई बार जाम भी लगता है। इस बार ऐसा अभी नहीं हाेगा। एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया कि दुकानाें काे लेकर नई गाइड लाइन आने के बाद ही दुकानें सड़काें पर लगाई जाएंगी।
नए आदेश आने के बाद शुरू होगा सब्जी बाजार
शहर में अनलाॅक हाे गया है लेकिन अभी साप्ताहिक बाजार पर राेक है। यह जारी रहेगी। अभी दुकानदार त्याेहाराें के समय टेबल, ठेलाें पर दुकानें लगा लेते हैं। लाेग बाजार की सड़क पर खड़े हाेकर खरीदारी करते हैं इससे जाम लगता है।
एसडीएम आदित्य रिछारिया ने बताया कि अभी साप्ताहिक बाजार बंद रहेगा। इसकी अनुमति नहीं है। आदेश आने पर ही साप्ताहिक बाजार शुरू हाेंगे।