हुंडई वर्ना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने अपनी लोकप्रिय मिड साइज वरना सेडान (Verna Sedan) की एक नया एंट्री लेवल ‘E’ वेरियंट लॉन्च किया है. इसकी दिल्ली में शोरूम कीमत 9.03 लाख रुपये है.
- News18Hindi
- Last Updated:
October 9, 2020, 11:55 PM IST
ये खास फीचर्स मौजूद
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई ने इस E वेरियंट में S वेरियंट के लगभग सभी फीचर्स दिए हैं. हालांकि एक अफोर्डेबल मॉडल होने के कारण इस वेरियंट में यूएसबी चार्जर, 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम और सनग्लास होल्डर जैस फीचर्स मौजूद नहीं हैं. इस कार के ग्रिल पर क्रोम फिनिश के अलावा इंडिकेटर माउंटेड ORVMs, हैलोजन हेडलैम्प्स और 15 इंच स्टील वील्ज दिए गए हैं. इसमें पावर विंडो, फ्रंट और रियर सेंटर आर्मरेस्ट, अजस्टेबल फ्रंट सीट हेडरेस्ट्स, एनलॉग टेक्नोमीटर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स और ब्लैक इंटीरियर्स दिए गए हैं.
क्रेटा के दाम में संशोधनगौरतलब है कि हुंडई क्रेटा 2020 देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में एक बार फिर खुद को एक प्रमुख प्लेयर के रूप में स्थापित करने में कामयाब रही और सितंबर के महीने में सेल्स चार्ट में छाई रही. हुंडई ने अब पेट्रोल वर्जन का बेस E वेरियंट भी इंट्रोड्यूस किया है. कंपनी ने क्रेटा के दाम में संशोधन किया है. क्रेटा 2020 की कीमत अब 9.82 लाख रुपये से शुरू हो रही है, जो पिछले बेस वर्जन की तुलना में 17 हजार रुपये सस्ती है. हालांकि टॉप वैरिएंट की कीमत पहले के मुकाबले 10 हजार ज्यादा हो गए हैं. इसकी कीमत 17.32 लाख रुपये है.
आपको बता दें कि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता ने इस साल की शुरुआत में, मार्च 2020 में, भारत में अपनी लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा का सेकंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया था. यह एसयूवी पहले ही अपने सेगमेंट में सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए और यहां तक कि अपनी कंपनी के स्वामित्व वाली कंपनी की किआ सेल्टोस (Kia Seltos) को पछाड़कर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है.