Shopkeepers throw away vegetables, it is difficult for people to get out of rot | दुकानदार सड़ी-गली सब्जी फेंक देते हैं, सड़ांध से लोगों का निकलना मुश्किल

Shopkeepers throw away vegetables, it is difficult for people to get out of rot | दुकानदार सड़ी-गली सब्जी फेंक देते हैं, सड़ांध से लोगों का निकलना मुश्किल


मुरैना20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सब्जी मंडी पार्क में विचरण करते मवेशी।

  • नगर निगम द्वारा मंजूर किए गए पार्क में सफाई की जगह नजर आ रही गंदगी, मवेशियों का अड्‌डा बना

दत्तपुरा स्थित सब्जीमंडी पार्क के निर्माण पर नगर निगम लाखों रुपए खर्च कर चुकी है, लेकिन वहां लोगों के उठने बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। नगर निगम की अनदेखी के कारण पार्क की जमीन में सब्जी विक्रेता सड़ी-गली सब्जियां फैंक रहे हैं। जिससे पार्क की जमीन न केवल आवारा मवेशियों का अड्‌डा बना हुआ है, बल्कि पार्क में जमा हो रही गंदगी से स्थानीय लोगों को बीमारियां फैलने की खतरा है।

यहां बता दें कि चंदनियां गार्डन के सामने नगर निगम द्वारा दो साल पहले सुलभ कॉम्पलेक्स व पार्क मंजूर किया गया था। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम ने सुलभ कॉम्पलेक्स का निर्माण तो करा लिया है, लेकिन इसके पीछे पार्क का निर्माण नहीं कराया है। इस हाल में पार्क की जमीन में सब्जी विक्रेता सड़ी-गली सब्जियां फैंक रहे हैं। ऐसे में दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों को जीना मुश्किल हो रहा है।

नालियों की सफाई नहीं कराने से पसरी रहती है गंदगी
खेरिज सब्जी में सड़क किनारे बनी नालियां पूरी जाम है। जिसके चलते मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा रहने से सब्जी खरीदने आ रहे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सफाई के अभाव में सब्जी विक्रेताओं को भी यहां गंदगी में बैठना पड़ रहा है। सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि वे नियमित रूप से नगर निगम की रसीद कटा रहे हैं, बावजूद इसके सब्जी विक्रेताओं को सफाई, बिजली, पानी आदि की सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है।



Source link