टीकमगढ़4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- हितग्राही के भाई की मौत के मामले में रोजगार सहायक सहित पांच लोगों पर हत्या का मामला दर्ज
मोहनगढ़ थाना क्षेत्र के कुम्हेड़ी गांव में शुक्रवार को सरपंच के देवर ने पीएम आवास के हितग्राही के भाई के साथ जमकर मारपीट कर दी थी। जिस पर इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने एक अारोपी को तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन परिजन अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण गांव में ही शव को वाहन में रखकर जाम लगा दिया और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विवाद बढ़ता देख मौके पर मोहनगढ़ टीआई आरपी चौधरी, जतारा एसडीओपी योगेंद्र सिंह भदौरिया पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया। आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कही। इसके बाद ग्रामीण मान गए। फिर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। एसडीओपी भदौरिया ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर रोजगार सहायक चंद्रभान पाल, सरपंच प्रतिनिधि ब्रागभन पाल, रानू शुक्ला, कोमल पाल, धनीराम पाल पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह पूरा विवाद आवास योजना के बताया जा रहा है।