मंदसौर में नशे से दूर रहने के लिए यमराज और चित्रगुप्त का वेश धारण कर लोगों से अपील की गई। सोमवार को यमराज और चित्रगुप्त ने लोगों को नशे से होने वाले खतरों के बारे में बताया। उससे होने वाली बीमारियों से लोगों को अवगत कराया।
.
नारकोटिक्स विंग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर झांकी सजाकर एक विशेष रैली शहर के मुख्य मार्गों निकाली। इसमें ऑडियो क्लिप, गीत और नारों के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने की अपील करने के साथ जागरूकता फैलाई।
टीम ने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की सलाह दी।
विंग टीआई राकेश चौधरी ने बताया कि नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहे हैं उसी कड़ी में नवाचार कर चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।

नशा मुक्ति जन जागृति अभियान 15 से 30 जुलाई 2025 तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को मन्दसौर नारकोटिक्स विंग द्वारा यमराज और चित्रगुप्त का वेश धारण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करवाया।