Department shows irrigated land as irrigated, farmers deprived of paddy registration | विभाग ने सिंचित भूमि को असिंचित दर्शाया, धान पंजीयन से वंचित किसान

Department shows irrigated land as irrigated, farmers deprived of paddy registration | विभाग ने सिंचित भूमि को असिंचित दर्शाया, धान पंजीयन से वंचित किसान


बनखेड़ी15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • राजस्व विभाग की लापरवाही : 5 गांव के किसानों ने सौंपा ज्ञापन

राजस्व विभाग की लापरवाही का खमियाजा पांच गांव से सैंकड़ों किसानों को उठाना पड़ रहा है। विभाग ने सिंचित भूमि को गिरदावरी में असिंचित दर्शाया है। जिसके कारण धान उत्पादक किसान ई उपार्जन पोर्टल पर धान पंजीयन कराने से वंचित हैं। शनिवार को कलकुई, पांजरा, बेरखेड़ी, केमढाना, अंधियार बावड़ी के दर्जनों किसानों ने मिलकर कलेक्टर के नाम तहसील में ज्ञापन दिया है। इसके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कलेक्टर से समस्या समाधान की मांग की है।

किसानों का कहना है कि फसल को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों पर सोसाइटी को बेचा जाता है, लेकिन इस सीजन विभाग की लापरवाही से हमारे खसरा को गिरदावरी में असिंचित दर्ज कर लिया है। जिसके कारण धान फसल विक्रय के लिए पंजीयन नहीं हो रहा है। शासन-प्रशासन ने जल्द ही फैसला नहीं किया तो हमें अपनी फसल निजी स्तर पर बेचना पड़ेगा। जिसके कारण प्रत्येक किसान को आर्थिक नुकसान होगा। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समस्या का समाधान न होने की स्थिति में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने के लिए सैंकड़ों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link