Four youth arrested for planning robbery in gadi adda Transport Nagar indore | 5 बदमाश गाड़ी अड्डा ट्रांसपोर्ट नगर में डकैती डालने की कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागा

Four youth arrested for planning robbery in gadi adda Transport Nagar indore | 5 बदमाश गाड़ी अड्डा ट्रांसपोर्ट नगर में डकैती डालने की कर रहे थे प्लानिंग, पुलिस ने घेराबंदी की तो एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागा


इंदौर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • डकैती की योजना बनाते 4 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने रावजी पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा
  • पुलिस ने 1 रिवाल्वर 6 राउंड वाली, 1 हुक, डंडे, लोहे का फालिया और 13 मोबाइल बरामद किए

क्राइम ब्रांच ने रावजी पुलिस के साथ मिलकर डकैती की योजना बनाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोपी गाड़ी अड्डा ट्रांसपोर्ट नगर में लूटने की नियत से एकत्रित हुए थे। पुलिस को इनके पास से 13 मोबाइल, रिवाल्वर, लोहे का फालिया और डंडा बरामद हुआ है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति रावजी बाजार क्षेत्र में कब्रिस्तान के पीछे वाली गली मसानिया रोड के पास हथियार लेकर कहीं बड़ी वारदात करने की योजना बना रहे हैं। इस पर एक टीम रावजी बाजार पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। लुनियापुरा के पीछे कब्रिस्तान क्षेत्र में घेराबंदी की तो 5 लड़के सामान्य कद काठी के आपस में गाड़र अड्डा वालों के यहां लूट करने की तथा रैकी में पता चली जानकारी की चर्चा कर रहे थे। ये लोग रात में वारदात कर माल का बंटवार कर फरार होने वाले थे।

इस पर टीम ने 4 आरोपियों को डकैती की योजना बनाते हुए पकड़ा। वहीं, एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने रोहित उर्फ बिट्टू पिता रतन सिंह सिंगारे निवासी जबरन कॉलोनी मरीमाता बगीचा, राजू उर्फ चां पिता मुकेश खीचीं निवासी जबरन कॉलोनी मरीमाता, राजू पिता मोहनलाल गौड़ निवासी आलापुरा और गोपाला उर्फ करन पिता रवि जाधव निवासी पागनीस पागा को गिरफ्तार किया। इन्होंने भागने वाले का नाम रोहित भाटिया निवासी चन्द्रभागा बताया। पुलिस को इनके कब्जे से 1 रिवाल्वर 6 राउंड वाली, 1 हुक, डंडे, लोहे का फालिया और 13 मोबाइल बरामद किए हैं।



Source link