Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पोरसाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
हादसे में घायल बालक।
- महुआ क्षेत्र के हमीरपुरा में शुक्रवार की शाम 6 बजे बारात की चढ़ाई के दौरान हुआ हादसा
बारात के चढ़ाई के दौरान हमीरपुरा गांव में आतिशबाजी के बैग में अचानक विस्फोट होने से दारुगर (आतिशबाज) समेत रोशनी देख रहा एक बालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए पोरसा से ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, महुआ क्षेत्र के हमीरपुरा गांव में शुक्रवार को अनिरुद्ध सिंह तोमर की बेटी की शादी थी। शाम 6 बजे बोहरे का नगरा धौलपुर से आई बारात की चढ़ाई चल रही थी। बारात में आतिशबाजी का प्रदर्शन भी हो रहा था। दारुगर जयप्रकाश पुत्र बद्री प्रसाद जाटव निवासी रतनपुर सैंपऊ ने आतिशबाजी चलाने के बाद गर्म पाइप को बारूद के बैग में डाल दिया। पाइप के अधिक गर्म होने के कारण बैग में रखे गोला-बारूद में अचानक विस्फोट हो गया।
विस्फोट के कारण आतिशबाजी की रोशनी देख रहे हमीरपुरा के 14 साल के बालक संतोष पुत्र मुनेश सिंह तोमर की कमर का कुछ हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दारुगर जयप्रकाश की हालत भी सीरियस बताई गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जेएएच ग्वालियर ले जाया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी महुआ पार्थ सिंह परिहार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली।