In the Ordnance Factory, Halvadar killed the platoon commander; Factory occupied, police could not reach accused even after 17 hours | सेना के अफसर की हत्या के बाद जवान ने आयुध निर्माणी फैक्ट्री पर कब्जा किया, 17 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई

In the Ordnance Factory, Halvadar killed the platoon commander; Factory occupied, police could not reach accused even after 17 hours | सेना के अफसर की हत्या के बाद जवान ने आयुध निर्माणी फैक्ट्री पर कब्जा किया, 17 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • In The Ordnance Factory, Halvadar Killed The Platoon Commander; Factory Occupied, Police Could Not Reach Accused Even After 17 Hours

भोपाल17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कटनी की आयुध निर्माणी फैक्टरी में हवलदार ने गोली चलाते हुए एक प्लाटून कमांडर की हत्या कर दी।

  • फैक्टरी में इंसास रायफल और 20 लोडेड कारतूस के साथ छिपा हुआ है
  • शनिवार शाम से कार्रवाई शुरू रविवार सुबह 11 बजे तक आरोपी नहीं मिला

कटनी की आयुध निर्माणी में एक हवलदार ने प्लाटून कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। शाम को परेड के दौरान आरोपी जवान का अधिकारी से विवाद हो गया था। उसके बाद उसने पांच राउंड फायर कर फैक्टरी हड़कंप मचा दिया। उसके बाद उसने खुर को एक कमरे में बंद कर लिया। घटना के 17 घंटे बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई थी। वह फैक्टरी में ही 20 लोडेड कारतूस और इंसास रायफल के साथ छिपा हुआ है। शनिवार शाम से शुरू हुई कार्रवाई अभी भी जारी है।

एक जवान घायल भी बताए जा रहा है।

एक जवान घायल भी बताए जा रहा है।

घटना के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी फैक्टरी के बाहर आ गए।

घटना के बाद सभी अधिकारी और कर्मचारी फैक्टरी के बाहर आ गए।

सीएसपी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी फैक्टरी है। इसमें पदस्थ 40 साल के हवलदार सकत सिंह पिता हरक सिंह ने गोली मारकर 45 वर्षीय प्लाटून कमांडर अशोक कुमार की हत्या कर दी। आरोपी जवान ने उनके सिर में गोली मारी। अशोक हरियाणा के रहने वाले थे। आरोपी ने कमरा बंद कर लिया है और रायफल में अभी कई राउंड गोली होने की खबर से आयुध निर्माणी में सनसनी मची है। घटना के बाद जवान ने करीब पांच राउंड फायर किए और फैक्टरी में छिप गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। ऐहतियात के तौर पर किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। रविवार सुबह 11 बजे तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।



Source link