Indore crime news Robbed the purse of a woman going home from a jewellery shop | ज्वेलरी शॉप से घर लौट रही महिला के ऑटो में सवार होते ही पर्स लूटकर भागे बाइक सवार, पीछा कर रही महिला लड़खड़ाकर गिरी, बोली – पर्स में सोने की चूड़ी थी

Indore crime news Robbed the purse of a woman going home from a jewellery shop | ज्वेलरी शॉप से घर लौट रही महिला के ऑटो में सवार होते ही पर्स लूटकर भागे बाइक सवार, पीछा कर रही महिला लड़खड़ाकर गिरी, बोली – पर्स में सोने की चूड़ी थी


इंदौर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला ऑटो में सवार होकर शालीमार टाउनशिप जाने वाली थी। (प्रतीकात्मक फोटो)

  • तुकोगंज थाना क्षेत्र का मामला, जंजीरावाला चौराहे पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया
  • दो बुलेट सवार युवकों औऱ एक कार चालक ने भी पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए

ज्वेलरी शॉप से घर लौट रही एक महिला के साथ लूट की वारदात हो गई। घटना सरेराह जंजीरावाला चौराहे पर उस वक्त हुई जब महिला रिक्शा मे बैठ रही थी। बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स खींचा, जिसमें सोने की चूड़ियां और मोबाइल रखा था। घटना के वक्त महिला ने भी बदमाशों को पकडऩे के लिए दौड़ लगाई। वहीं, दो बुलेट सवार युवकों औऱ एक कार चालक ने भी पीछा किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

जानकारी के अनुसार घटना जंजीरावाला चौराहे स्थित अपना एवेन्यू होटल के सामने शनिवार शाम को हुई। रिक्शा चालक राजेश चौहान ने जानकारी दी कि दो महिला कल्याण वाले कपड़े के शो रूम से आई थीं। महिला ने जंजीरा वाला चौराहे पर पहुंचकर एक ऑटो वाले को हाथ दिया। मैंने कहा कि यहां ऑटो नंबर चलता है, इसलिए मेरा नंबर पहले है। इस पर महिला ने मेरे ऑटो में जाने की हामी भर दी। उन्होंने शालीमार टाउनशिप जाने की बात कही। मैंने उन्हें 100 रुपए किराया बताया था। एक महिला ऑटो में बैठ गई थी। दूसरी बैठ रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश आए। झपट्टा मारा और पर्स छीनकर ले भागे। उनके पीछे महिला ने दौड़ लगाई, लेकिन वह हड़बड़ाहट में गिर गई। फिर राजेश ने उन्हें उठाया। तब तक बदमाशों की गतिविधि देखकर बुलेट सवार दो युवक और एक कार सवार भी बदमाश के पीछे भागे, लेकिन बदमाश नहीं पकड़ाए।

महिला ने रिक्शा चालक को बताया कि वह सराफा भी गई थी। वहां अपनी सोने की चूडिय़ां का वजन करवाना था। वहां से लौटी थी। उसके पर्स में चूडिय़ां, पर्स औऱ मोबाइल भी था। आशंका है कि बदमाश सराफा से ही महिला की रैकी कर रहे होंगे। इस दौरान तुकोगंज थाने के कुछ पुलिसकर्मी भी पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वे मामले को टालने की कोशिश करते रहे। हालांकि बाद में तुकोगंज थाने के सिपाहियों ने कहा कि महिला की जानकारी उन्हें मिल गई है।



Source link