IPL 2020 CSK vs RCB: CSK Captain Cool MS Dhoni is Upset of teams Batting after defeat against RCB| IPL 2020 CSK vs RCB: चेन्नई के कप्तान धोनी ने बताई हार की असल वजह

IPL 2020 CSK vs RCB: CSK Captain Cool MS Dhoni is Upset of teams Batting after defeat against RCB| IPL 2020 CSK vs RCB: चेन्नई के कप्तान धोनी ने बताई हार की असल वजह


दुबई: 3 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए आईपीएल 2020 (IPL 2020) सीजन जितना बुरा जा रहा है उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. शनिवार को उसे इस सीजन की 5वीं हार का सामना करना पड़ा और इस बुरे प्रदर्शन के लिए कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने बल्लेबाजों पर निशाना साधा. बैंगलोर ने चेन्नई को 170 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके सामने वो पूरे 20 ओवर खेलने के बाद 132 रन ही बना सकी.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: टी20 में सिक्सर किंग बने धोनी, छूआ छक्कों का यह जादुई आंकड़ा

मैच के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में धोनी ने अपने गेंदबाजों को भी जिम्मेदार ठहराया लेकिन वो बल्लेबाजों से ज्यादा निराश दिखे. धोनी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि गेंदबाजी करते हुए आखिरी के 4 ओवर्स में हमने अच्छा नहीं किया. हमें अच्छे से खत्म करने की जरूरत थी. बल्लेबाजी हमारे लिए फिक्र का सबब है और इस मैच में भी यह साफ दिखा है. हमें इसे लेकर कुछ करना होगा.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हमें दूसरे तरीके से खेलना चाहिए था. बड़े शॉट्स लगाने थे चाहे हम आउट क्यों न हो जाएं. ये ऐसी चीज है जो हम आने वाले मैचों में कर सकते हैं. मुझे लगता है कि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि आपने अभी तक टूर्नामेंट में किस तरह का प्रदर्शन किया है और हमारी बल्लेबाजी में छठे ओवर के बाद से कमी रही है.’

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यहां हमने अच्छा नहीं किया है और हम किसी रणनीति के साथ नहीं उतरे हैं कि हमें 6 से 14 ओवर के बीच मे गेंदबाजी करने वाले बॉलर्स के सामने कैसे खेलना है. हम या तो शुरुआत में या आखिर में रन दे रहे हैं. टीम में काफी कमियां हैं.’
(इनपुट-आईएएनएस)





Source link