95 साल बाद ध्वस्त होगा टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड… 220 रन बनते ही बदल जाएगा इतिहास, ब्रैडमैन के आंकड़ों पर लगेगा ग्रहण

95 साल बाद ध्वस्त होगा टेस्ट क्रिकेट का ये महारिकॉर्ड… 220 रन बनते ही बदल जाएगा इतिहास, ब्रैडमैन के आंकड़ों पर लगेगा ग्रहण


Unbreakable Cricket Record: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 21 नवंबर को शुरू होने वाला है. मशहूर एशेज सीरीज पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर है. इस दौरान स्टीव स्मिथ, जो रूट, बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज नजर आएंगे. एशेज में कई रिकॉर्ड भी ध्वस्त होने वाले हैं. स्मिथ एशेज में ऑस्ट्रेलिया के सफलतम बल्लेबाजों में एक हैं. इस बार तो पैट कमिंस की अनुपस्थिति में वह पहली टेस्ट में कप्तानी भी करेंगे. ऐसे में उनके ऊपर रन बनाने के साथ-साथ टीम को बेहतर तरीके से संभालने की जिम्मेदारी भी होगी.

स्मिथ के निशाने पर दिग्गजों का रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ आगामी सीजन में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले हैं. वह इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने के करीब हैं. वह अगर 220 रन बना लेते हैं तो पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलेन बॉर्डर और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जैक हॉब्स के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. स्मिथ ने 37 मैच इंग्लिश टीम के खिलाफ खेले हैं और इस दौरान 3417 रन बनाए हैं. उनका औसत 56.01 का रहा है. स्मिथ ने 12 शतक और 13 अर्धशतक जड़े हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


तीन दिग्गजों का ऐसा है रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच में सबसे ज्यादा रन डॉन ब्रैडमैन ने बनाए हैं. उन्होंने 37 मुकाबलों में 89.78 की औसत से 5028 रन बनाए हैं. इस दौरान 19 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. इंग्लैंड के जैक हॉब्स के नाम 41 मैचों में 54.26 की औसत से 3636 रन हैं. उनके खाते में 12 शतक और 15 अर्धशतक हैं. एलेन बॉर्डर की बात करें तो 47 मैचों में 56.31 की औसत से 3548 रन बनाए हैं. उनके नाम 8 शतक और 13 अर्धशतक हैं. स्मिथ अगर 220 रन बना लेते हैं तो एक साथ हॉब्स और बॉर्डर को पीछे छोड़ देंगे. वह फिर ब्रैडमैन के करीब पहुंच जाएंगे.

ये भी पढ़ें: शॉकिंग:28 की उम्र में गोल्ड मेडलिस्ट की मौत से पसरा मातम, मेडिकल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, सदमे में खेल जगत

एक और उपलब्धि हासिल करेंगे स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने की बात करें तो यह रिकॉर्ड ब्रैडमैन के नाम है. उन्होंने 19 शतक ठोके हैं. इस मामले में दूसरे स्थान पर स्मिथ और हॉब्स हैं. दोनों के खाते में 12-12 शतक हैं. स्मिथ अगर आगामी सीजन में एक भी सैकड़ा लगाते हैं तो वह हॉब्स को पीछे छोड़ देंगे.



Source link