KKR spinner Naren’s questionable bowling action; There may be a ban on playing in the IPL when another complaint comes | केकेआर के स्पिनर नरेन का संदिग्ध बॉलिंग एक्शन; एक और शिकायत आने पर आईपीएल में खेलने पर लग सकता है प्रतिबंध

KKR spinner Naren’s questionable bowling action; There may be a ban on playing in the IPL when another complaint comes | केकेआर के स्पिनर नरेन का संदिग्ध बॉलिंग एक्शन; एक और शिकायत आने पर आईपीएल में खेलने पर लग सकता है प्रतिबंध


अबु धाबी30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुनील नरेन ने पंजाब के खिलाफ 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। नरेन पर पहले भी संदिग्ध एक्शन बॉल को लेकर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

आईपीएल-13 के शनिवार की रात को कोलकाता और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच हुआ। इस मैच में कोलकाता ने पंजाब को 2 रन से हरा दिया। लेकिन कोलकाता के लिए बुरी खबर यह रही की उनके स्पिनर सुनील नरेन को संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के लिए दोषी पाया गया है। हालांकि उन्हें चेतावनी देकर बॉलिंग की इजाजत दे दी गई है। लेकिन अगर उनके संदिग्ध बॉलिंग एक्शन को लेकर एक और शिकायत की जाती है तो आईपीएल के आगे के मैचों में खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। नरेन ने पंजाब के खिलाफ इस मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए।

नरेन के संदिग्ध बॉलिंग की शिकायत अंपायर उल्हास गांधे और क्रिस गफ्नेय की ओर से की गई। जिसके बाद बीसीसीआई की संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन कमिटी ने उनका नाम वॉर्निंग लिस्ट में शामिल कर लिया है। कमिटी ने वॉर्निंग देकर टूर्नामेंट के आगे मैचों में बॉलिंग की इजाजत दे दी गई है। लेकिन एक और शिकायत आने पर कमिटी उन्हें टूर्नामेंट के लिए प्रतिबंधित कर सकती है।

क्या है संदिग्ध बॉलिंग एक्शन

संदिग्ध बॉलिंग एक्शन वह बॉलिंग एक्शन है, जिसमें प्लेयर की एल्बो एक्सटेंशन 15 डिग्री से अधिक हो जाती है।

किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार 5 वीं हार

किंग्स इलेवन पंजाब की टूर्नामेंट में लगातार 5 वीं हार है। पॉइंट टेबल में पंजाब सबसे निचले पायदान पर है। अब तक खेले 7 मैचों में से एक मैच जीता है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार की रात को अबुधाबी में खेले गए मैच में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 का टारगेट दिया। जवाब में पंजाब की टीम 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी। 17 ओवर तक मैच पंजाब की पकड़ में थी। लेकिन 18 वें ओवर में नरेन ने सिर्फ 2 रन देकर निकोलस पूरन को आउट कर दिया। वहीं 19 वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने लोकेश राहुल को आउट कर मैच का रूख पलट दिया। पंजाब को आखिरी बॉल 6 टाई के लिए 6 रन की जरूरत थी। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल चौका ही लगा सके।



Source link