- Hindi News
- Local
- Mp
- Hoshangabad
- Out Of Corona Wholesale Vegetable Trader, 22 New Positive Cases Were Found In The District, 36 Patients Were Discharged On The Right Side
हाेशंगाबाद18 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में काेराेना से एक और माैत हाे गई है। जिले में शनिवार काे 22 नए केस पॉजिटिव आए हैं। पिपरिया निवासी लोहिया वार्ड क्षेत्र में रहने वाले किशन जाटव (51) पिता रामा मिस्त्री का इलाज शहर के हरदा बायपास स्थित निजी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार रात उनकी मौत हो गई। वे सब्जी के थोक व्यापारी थे। नर्मदा अस्पताल के मनाेज सारन बताया कि इलाज के दाैरान मरीज की माैत हुई है। बीएमओ पिपरिया डॉ. एके अग्रवाल ने बताया कि किशन जाटव को 2 अक्टूबर को हालत गंभीर हो जाने के कारण हाेशंगाबाद रैफर किया था।
29 सितंबर को सर्दी, खांसी, जुकाम, हुआ था। वे अस्पताल इलाज कराने के लिए आए थे। फीवर क्लीनिक में उनकी कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले थे। उन्हें पिपरिया स्थित काेविड सेंटर में उपचार के लिए रखा गया था। पिपरिया में काेराेना से माैत की संख्या 17 पर पहुंच गई है। जिले से 36 मरीजाें काे ठीक हाेने पर डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 1 बाबई, 12 हाेशंगाबाद, 2 केसला, 3 पिपरिया में पाॅजिटिव केस मिले हैं।
सोहागपुर: ब्लाॅक में 4 नए काेराेना पाॅजिटिव मरीज मिले हैं। बीएमओ रेखा सिंह गौर ने बताया कि मरीजों में 2 महिला एवं पुरुष शामिल हैं। जिसमें एक 80 साल का बुजुर्ग भी है। मरीज ग्राम चंदेरी जमुनिया भिलाड़िया एवं नगर के सुभाष वार्ड के रहने वाले हैं।